शुभ मुहूर्त क्यों जरूरी हैं, इनका क्या लाभ है


www.bhrigupandit.com call or whatsapp +91 98726 65620

शुभ मुहूर्त क्यों जरूरी हैं, इनका क्या लाभ है

मानव इस धरा पर जब आया तो वह सदा इस जांच में लगा है कि इसके लिए क्या चीज लाभदायक है और कौन
सी चीज इसके लिए हानिकारक है। इस जांच में वह अपनी सारी उम्र लगा रहता है। इस धरा पर मानव अच्छी लाभदायक चीजों की जांच करता रहता है और अपने अनुभव अपने आने वाली पीढिय़ों के साथ सांझा भी करता है। ताकि वे लाभदायक व हानिकारक वस्तुओं के बारे में जान लें। सुबह शुभ ब्रह्म मुहूर्त में वह उठने की कोशिश करता है और प्रभु का सुमिरन करता है। ब्रह्म बेला का शास्त्रों व ऋषियों ने वर्णन किया है।

इस महान परम्परा का लाभ भारत में परम्परा से उठाया जाता है। किसान अपनी फसलों की बिजाई का काम महीनों की तिथियों व घडिय़ों के हिसाब से करता है और वह एक पल भी इसमें आगे-पीछे नहीं करता। मौसमी फसलें लेने के लिए देसी महीनों की तिथियां वैज्ञानिक तौर पर निश्चित हैं। वैज्ञानिक भी हैरान हैं कि किस प्रकार किसान तिथियों के हिसाब से पूरे समय पर फसलों की बिजाई कर देते हैं और ऐन समय पर फसलों को काट भी लेते हैं। सूर्य देव के उगने पर हर जीव जागृत हो जाता है।

पक्षी भी घोंसलों से निकल जाते हैं। रात को निशाचर सक्रिय हो जाते हैं । इनको कौन बताता है कि उनकी दिनचर्या का समय हो गया है। शुभ समय कौन सा है और उस शुभ समय का कैसे लाभ उठाया जाए, इसके बारे में मानव हमेशा लगा रहता है। फसलों के लिए निर्धारित शुभ समय या मुहूर्त में यदि फसल का बीजी जाए तो वह फसल खराब हो सकती है। किस समय पर पौधों के पास जाना चाहिए और किस समय पर नहीं यह तो वैज्ञानिक भी बताते हैं। हमारे यहां तो लाखों सालों से हमे बताया जाता है कि रात्रि को पौधों के पास नहीं जाना चाहिए क्योंकि पौधे सो रहे होते हैं।
इसी प्रकार शुभ समय पर किया गया हर शुभ काम फल देता है। मनीषियों के अपने अध्ययन व अनुभव से शुभ मुहुर्तों के बारे में स्पष्ट तौर पर लिखा है और इससे हमे सुखपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिल जाती है।


Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal