chhath puja 2025- छठ पर्व 25 oct. से शुरु
chhath puja 2025-छठ पर्व 25 Oct. से शुरु देश में दीपावली का त्यौहार बहुत ही जोशो खरोश से मनाया जाता है। इस पर्व दीपावली को पर्वों की माला माना जाता है। पांच दिन तक चलने वाला ये पर्व सिर्फ भैयादूज तक ही सीमित नही है बल्कि यह पर्व छठ तक चलता है। वैसे तो यह पर्व हर जगह मनाया जाने लगा है क्योंकि बिहार व यूपी के लोग हर जगह बसे हैं। लेकिन यह त्यौहार उत्तर प्रदेश और खासकर बिहार में मनाया जाता है। छठ महापर्व है जो चार दिन तक चलता है। नहाय-खाय से लेकर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने तक चलने वाले इस पर्व का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है। Sat, 25 Oct, 2025 – Tue, 28 Oct, 2025 chath puja 2025- छठ पर्व 25 oct .से शुरु इस साल 2025 को 25 Oct. से यह महापर्व शुरु हो जाएगा। 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से शुरू होगा और 28 अक्टूबर को सुबह अर्घ्य के साथ समाप्त होगा । बिहारी व यूपी के लोगों में एक बात है कि ये लोग धर्म के बहुत ही पक्के होते हैं। भगवान प्रति इनकी श्रद्धा देखते ही बनती है। दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न बसे हों अपने त्यौहार पूरे रीति रीवाज से मनाते हैं। भगवान की इनपर क...