शिवार्चन व रुद्राभिषेक क्या होता है? what is Shivarchan?

शिवार्चन व रुद्राभिषेक क्या होता है शिव इस सृष्टि के संहारक हैं और वे इसे ट्रांसफार्म करते हैं। ऊर्जा को एक स्तर से दूसरे स्तर तक ले जाते हैं। सारे प्राणियों का जीवनआधार हैं। शिव ही शक्ति का संचार हैं। शिव ही जीवन हैं। महादेव के स्तर तक जो पहुंच जाता है वह है महायोगी- भगवान शिव। महादेव की अराधना से सभी दुखों से छुटकारा और हर प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति हो जाती है। जो भक्त भगवान शिव का शिवार्चन, रुद्राभिषेक करते हैं वे दुनिया में अजेय हो जाते हैं उन्हें कोई जीत नहीं सकता। विश्व में उनकी विजय पताका घूमती है। पुत्रवान होते हैं और धन की किसी प्रकार की कमी नहीं रहती। महादेव आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और वरदान दे देते हैं। निर्धन को धनवान बनाते हैं, रोगी को रोग मुक्त करते हैं, निसंतान को संतान का सुख देते हैं। मन को स्थिरता प्रदान करते हैं। सावन मास में आपने रुद्रािभिषेक करवाना हो तो आपको किसी मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती। पूरा सावन मास भगवान शिव का ही मास माना जाता है किसी भी उचित समय में पूजा की जा सकती है। मन में श्रद्धा भाव से करवाई गई पूजा से हर काम सफल होते ...