vastu dosh kaise door karen

घर बनवाते समय जाने अनजाने ऐसी गलती हो जाती है जिससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। इसके अलावा कई बार घर की साज सजावट और घर में रखे सामानों से भी वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। वास्तु दोष का असर कम करने के लिए वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं, इनमे से एक है वास्तु मंत्र। वास्तु दोष दूर करने के लिए इन 8 मंत्रों की भी मदद ली जा सकती है। उत्तर दिशा मंत्र उत्तर दिशा के देवता धन के स्वामी कुबेर हैं। इस दिशा के दूषित होने पर माता एवं घर में रहने वाली महिलाओं को कष्ट होता है। साथ ही आर्थिक परेशानियों और धन आदि के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस दिशा को वास्तु दोष से मुक्त करने के लिए ऊँ बुधाय नमः या ऊँ कुबेराय नमःका जप करें। आर्थिक समस्याओं में कुबेर मंत्र का जप अधिक लाभकारी होता है। www.bhrigupandit.com वायव्य दिशा मंत्र (उत्तर-पश्चिम) वायव्य दिशा के ग्रह स्वामी चन्द्रमा हैं और देवता वायु हैं। यह दिशा दोषपूर्ण होने पर मन चंचल रहता है। घर में रहने वाले लोग सर्दी जुकाम एवं छाती से संबंधित रोग से परेशान होते हैं। इस दिशा के दोष को दूर करने के लिए चन्द्र मंत्र ऊँ चन्...