पीलिया से छुटकारा पाने के लिए आर्युवेदिक नुस्खे

 पीलिया से छुटकारा पाने के लिए  आर्युवेदिक नुस्खे Hindi

विश्व में हर साल लाखों लोग पीलिया यानी जॉन्डिस से मर जाते हैं। इनफैक्शन औ गलत खान-पान की वजह से पीलिया होता है। जब पीलिया हो जाता है तो हम कुछ घरेलु उपचार करके ही इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। ठीक समय पर उपचार मिलने पर इसे ठीक किया जा सकता है। 

क्यों होता है पीलिया ?

मानव की बॉडी के रेड ब्लड सेल्स  120 दिन बाद टूट जाते हैं। इस दौरान  बिलिरुबिन नाम का बाई-प्रोडक्ट बनता है। यह मूत्र में मिलकर में शरीर से बाहर निकल जाता है। 

क्या होते हैं पीलिया के लक्षण

 मानव के शरीर में खून की कमी हो जाती है, शरीर पीला पड़ जाता है, पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, आंखें पीली हो जाती हैं , यूरिन का रंग पीला हो जाता है, मतली लगती है, भूख नहीं लगती,  चक्कर आने लगते हैं, थकावट होती है और वजन तेजी से गिर जाता है। ये  पीलिया के लक्षण हैं। इसके साथ लीवर बहुत ही कमजोर हो जाता है। 

पीलिया से छुटकारा पाने के लिए  कुछ नुस्खे  हैं जो  आर्युवेदिक हैं- 

1. खाली पेट अरंडी का पत्तों का रस 25 एमएल पिएं।  3 दिन में पीलिया ठीक हो जाएगा।

2. सोनाक की छाल, भूमि आंवला, पुनर्नवा तीनों में से जो भी मिल जाए उसका रस निकाल कर पी लें ।

3. सर्वकल्प क्वाथ, सोनाल की छाल का काढ़ा खाली पेट पीने से पीलिया दूर हो जाता है। 

4. अनार, पीपता, अंजीर, मुनक्का खाने से पीलिया में आराम मिलता है।

पीलिया दूर करने के अन्य घरेलू नुस्खे

1. साबुत धनिया के रस को पीने से पीलिया दूर हो जाता है। साबुत धनिया को आप  रात पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को पी लें। ऐसा करने से दो सप्ताह या 3 सप्ताह में पीलिया दूर हो जाता है।  

2. मूली और मूली के पत्तों का रस निचोड़ कर पीएं। इससे पीलिया जल्दी ठीक हो जाता है।  मूली के रस में काला नमक मिलाकर पीने से आपका पाचन तंत्र भी ठीक होगा। पीलिया जल्द खत्म हो जाएगा। 

3. गन्ने का रस पीलीया में रामबाण की तरह काम करता है। गन्ने का रस पीना चाहिए। ध्यान रहे की गन्ने का रस साफ और हाइजीन तरीके से निकाला गया हो। 

4. विटामिन सी वाले फल जैसे नींबू, संतरा, आंवला और टमाटर का सेवन करना चाहिए। इससे पीलिया खत्म हो जाता है।  

5. एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें औऱ सुबह इसको  छान कर पी लें। दो या 3 सप्ताह में पीलिया खत्म हो जाएगा। 

6. नीम के पत्तों का रस भी पीलिया के मरीजों के लिए अच्छा  है। 

7.पीलिया होने पर  पपीता, आमला, तुलसी, अनानास, छाछ और दही आदि का सेवन करते रहना चाहिए।  

9. पीलिया के मरीजों के लिए  जरूरी है कि वे उबला हुआ पानी ठंडा करके ही पीएं। 

Read More- Pilia Jhadne kaa mantra


Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2025