Shalabh kumar horoscope | क्या कहते हैं शलभ कुमार के सितारे

Image result for who is shalabh kumarक्या कहते हैं शलभ कुमार के सितारे

24 दिसम्बर 1948 को अमृतसर में पैदा हुए शलभ कुमार आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यह वो शख्श हैं जिन्होंने पंजाब से अमेरिका में जाकर अपनी मेहनत से अपना नाम कमाया है। प्रतिभावान शलभ कुमार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम को चुनाव जिताने में बहुत मेहनत की। शलभ कुमार एक ऐसे कर्मठ व्यक्ति हैं जिन्होंने डोनाल्ड ट्रम को इस मुकाम तक पहुंचाया। शलभ जी व उनकी बेटी मनस्वी ने भी उनके अभियान में बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया। आज राजनितिक गलियारों में शायद ही ऐसा कोई शख्श होगा जो इस महान प्रतिभावान महानुभाव को न जानता हो। आज वह अमेरिका में जरूर बस गए हैं लेकिन अपने देश अपने धर्म के प्रचार प्रसार में जोर शोर से लगे रहते हैं। उन्होंने हिन्दू धर्म को ग्लोबल मंच पर लाने के लिए हिन्दू  आर्गेनाजेशन का भी गठन किया है जिसमें उनकी बेटी मिस इंडिया मनस्वी भी पूरा साथ देती है। शलभ कुमार ने चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई करने के बाद वे अमेरिका में बस गए। उन्होंने डोनाल्ड ट्रम को चुनाव जीतने के लिए डेढ़ करोड़ डॉलर से अधिक राशि दी थी।

हस्त नक्षत्र, कन्या राशि में पैदा हुए शलभ कुमार का प्राथमिक जीवन संघर्षों से भरा रहा। लेकिन उनहोंने कभी हिम्मत न हारी। अपनी इच्छा शक्ति के चलते उन्होंने काम निष्ठा के साथ किया और आगे बढ़ते रहे। 12वें भाव में सूर्य, मंगल, बुध,गुरु इनको विलक्ष्ण प्रतिभा का मालिक बनाते हैं। जातक में एक ऐसी शक्ति होती है कि यह सामने वाले के मन में क्या चल रहा है इसका पूरा अनुमान लगा लेता है और उससे अपना काम करवा लेता। जातक को आंशिक कालसर्प योग भी है जिस कारण ये लोग कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने के बाद भी ऐसा समझते हैं कि इन्होंने कुछ भी नहीं पाया और वैराग की तरफ मुड़ कर धार्मिक हो जाते हैं। 12 वें भाव में मंगल होने के कारण जीवन जोखिम वाला भी होता है। गुस्सा एकदम से हावी हो जाता है कि अपने पर कंट्रोल नहीं रहता।
Image result for who is shalabh kumar
सिर पर चोट, आंखें लाल, शरीर गर्म रहता है। अष्टम भाव में शनि उम्र के आखिरी पड़ाव को कष्टदायक बनाता है। 75 के बाद एकदम से स्वास्थय गिरने लगता  है , कोई ऐसी बीमारी लगने की सम्भावना होती है जिसका इलाज नहीं  होता। 9, 10, व 11 वें भाव में चंद्र, केतु व शुक्र जीवन में ऐशवर्य प्रदान करते हैं वहीं बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत्र भी बनते हैं। इनको लोग अपना आदर्श बना लेते हैं।
जातक को बुध की महादशा चल रही है जो 2027 तक चलेगी। अंतर मंगल 27-8-2019 तक रहेगी। इस अंतराल में गले में खराबी, श्वास में पेरशानी, संबंधियों से किसी बात पर मनमुटाव रहेगा। दिमाग में गुस्सा बना रहेगा, दूसरी तरफ ऐश्वर्य में वृद्दि होगी व काम में व्यस्तता बढ़ेगी। विदेश यात्राएं करनी पड़ेंगी। योगिनि के तरह 2021 तक समय एहतिहात वाला है लेकिन धार्मिक काम, शुभ काम भी होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे।

ऐेसे जातकों की मृत्यु दुर्घटना में होती है। आयु 85 वर्ष तक होती है।
 नोट- कुंडली अनुमान के आधार पर है , दशाओं ग्रहों में परिवर्तन हो सकता है। भविष्यवाणी केवल जानकारी के लिए दी जा रही है।

Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal