born in december | दिसम्बर माह में पैदा हुए जातकों का चरित्र

दिसम्बर माह में पैदा हुए जातकों का चरित्र
धनु राशि का प्रारम्भ 21 नवम्बर से होता है परन्तु 7 दिन के लिए इसका पिछली राशि से संधियोग चलता है जो 28 नवम्बर तक रहता है। इस तारीख से 20 दिसम्बर तक यह अपने पूरे प्रभाव में अा जाती है। इसके बाद धीरे धीरे यह अपना प्रभाव खोने लगती है क्योंकि अागामी राशि मकर के साथ इसका संधिकाल शुरु हो जाता है।  धनु राशि का प्रतीक एेसे चित्र से होता है जिसमें एक धनुर्धारी या अाधा घोड़ा अौर अाधा मानव या धनुशबाण चलाते हुए एक अादमी।
वर्ष के इस भाग में  21 नवम्बर से 20 दिसम्बर तथा 27दिसम्बर के संधिकााल में जन्मे लोगों में धनुर्धारी के गुण पाए जाते हैं। वे जो भी काम हाथ में लेते हैं सीधे लक्ष्य की अोर जाते हैं।  जातक मुंहफट व स्पष्टवक्ता होते हैं। एेसा स्वभाव होने के कारण वे अापने कई दुश्मन बना लेते हैं। वे जो भी काम करते हैं उसपर अपना पूरा ध्यान केन्द्रित रखते हैं। वे जब तक लक्ष्य की तरफ नहीं चले जाते तब तक किसी भी तरफ अपना ध्यान नहीं देते।
इनके मस्तिष्क में इतनी शीघ्रता से विचार कौंधते हैं कि वे  दूसरों के वार्तालाप में बीच में टपक पड़ते हैं। बहुत अधिक सत्यवादी होने के कारण वे दूसरों के छलने के प्रयासों का भंडाफोड़ कर लेते हैं। वह अपना काम को अंजाम देने के बाद ही अाराम करते हैं। किसी भी काम में बंधे नहीं रहते।  वे अपने विचार बदलते रहते हैं। वे राजनीतिक पार्टियां भी लगातार बदलते रहते हैं। जब तक कोई सही चलता है उसका ही साथ देते हैं। धर्म प्रचारक के रूप में वे अपने विचारों को भी लगातार बदलते रहते हैं। ये लोग भावुकता में कई बार एेसे फैसले ले लेते हैं कि बाद में उन्हें इनके लिए पछताना पड़ता है। भावनाअों के अावेश में अाकर ये लोग कई बार गलत लोगों से संबंध भी बना लेते हैं। ये स्पष्ट, खुले दिलवाले और बहुत उदार होते हैं। इनका व्यवहार आमतौर पर विनम्र होता है।
ये संगीत और साहित्य के प्रेमी होते हैं तथा इनमें दखल भी रखते हैं।
ये पॉवर से बहुत प्यार करते हैं। यदि किसी प्रकार वे महसूस करते हैं कि जिस चीज को वे चाहते हैं , वह उन्हें मिल नहीं सकती तो ये कैरियर के मध्य में ही रुक जाते हैं।  अापनी महत्वकांक्षाअों को दूर कर नए काम की तरफ ध्यान देने लगते हैं।  स्त्री या पुरुष अचानक भावनाअों में बहकर विवाह कर लेते हैं अौर फिर बाद में पछताते हैं।  वे हर छोर के अति तक पहुंच जाते हैं।
वे धार्मिक तो नहीं होते लेकिन दूसरों की भावनाअों का सम्मान करते हुए धार्मिक हो जाते हैं। वह बहुत लोक प्रिय भी हो जाते हैं। कानून व व्यवस्था का अादर करते हैं अौर इसे मानते भी हैं। इस राशि की महिलाएं पुरुषों से अधिक उदार स्वभाव की होती हैं।

स्वास्थय-  40 की अायु पार करते-करते ये लोग स्न्यु रोगों से पीड़ित हो जाते हैं। नाड़ियों में दर्द, पैरों में , घुटनों में व सिर दर्द की शिकायत करते हैं। ज्यादा काम करते रहने से ये लोग अपने स्वास्थ की तरफ ध्यान नहीं दे पाते। रक्त व जिगर की बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं। मादक पदार्थों से दूर रहते हुए इन्हें अपने दिमाग को शांत रखना चाहिए।
अार्थिक स्थिति-  ये लोग दिमागी होते हैं अौर दिमाग से काम लेकर धन कमा लेते हैं। इनके विचार अकसर मौलिक होते हैं। ये लोग किसी के अधीन कम ही काम करते हैं। लेकिन इनके अधीन बहुत से लोग काम करते हैं। इन लोगों अधिकतर अपनी विरासत व मिले उपहारों से बहुत ही  लाभ होता है। काफी धन कमाने के बाद भी ये लोग काफी सम्पत्ति जोड़ नहीं पाते। यदि जोड़ भी लेते हैं तो बुढ़ापे में कोई इनकी जायदाद को हड़प लेता है या इधर-उधर कर देता है। इऩकी सम्पति ही विवादों का कारण बन जाती है।

विवाह व संबंध-  इस समय जन्में लोग अपनी निजी राशि धनु में जन्मे लोगों से अपने संबंध प्रगाढ़ करते हैं। ये लोग भावुक होते हैं अौर भावना में बहकर गलत लोगों से संबंध बना बैठते हैं।  ये लोग अपने समय के विपरीत समय यानी 21 मई से 20-27 जून के बीच जन्मे लोगों से काफी प्रभावित होते हैं।

Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824









Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal