moolank kese nikale | मूलांक कैसे निकालें

moolank kese nikale | मूलांक कैसे निकालें
अंकों का संसार बहुत ही विचित्र है। इस संसार में कोई प्राणी नहीं जो अंकों से प्रभावित न होता हो। कहने का अर्थ है कि इस संसार में जीव या निर्जीव हर प्राणी अंकों से प्रभावित रहता है। हर प्राणी कितने अंकों पर जन्म लेता है कितने अंकों तक जीवित रहता है, यह भी निर्धारित है। इंसान की अौसतन अायु भी अंकों पर ही निर्धारित करती है। यह अंकों का खेल इतना अाश्चर्यजनक है कि हर प्राणी इसमें उलझा रहता है। अंक उसके चरित्र, स्वभाव, भविष्य पर गहरा प्रभाव डालते हैं। भारतीय ऋषि मुनियों ने अंकों के रहस्यों को समझ कर इसका विश्लेषण किया अौर कई महान ग्रंथों की रचना की। इन ग्रंथों में मानवीय जीवन में अंकों के महत्व को भलि भांति से उजागर किया है। moolank kese nikale | मूलांक कैसे निकालें
क्या होते हैं मूलांक अौर भाग्यांक
मूलांक और भाग्यांक हमारे  जीवन में बहुत  महत्व रखते हैं। जब हमें जातक का जन्म समय या जन्म स्थान मालूम नहीं होता तो एेसी स्थिति में कुंडली बना पाना कठिन हो जाता है। मूलांक एेसे जातकों के लिए  एक सटीक आधार है। भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाने का अंक ज्योतिष एक सरल माध्यम हो सकता है। moolank kese nikale | मूलांक कैसे निकालें
मूलांक का अर्थ क्या है
मूलांक का अर्थ है आपके जन्म की तारीख। मान लो आपका जन्म 2 मार्च को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। मूलांक हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण,दोष आदि के बारे बताता है। हमारे लिए जीवन में क्या उपयोगी है और क्या अनुपयोगी, यह मूलांक से ही जाना जाता है। यह आपके मित्र और शत्रुओं के बारे में भी बताता है।
आपके भविष्य, जीवनसाथी, कार्यक्षेत्र और भाग्योदय की भी जानकारी देता है। मूलांक 1 से 9 तक माने जाते हैं। जिन लोगों का जन्म 9 से अधिक संख्या वाली तारीख को हुआ है वे अपने जन्मदिनांक को आपस में जोड़कर मूलांक पा सकते हैं। जैसे जिनका जन्म 11 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होगा। (1+1=2)। इसी तरह अन्य मूलांक आपस में जोड़कर निकाले जा सकते हैं।

भाग्यांक क्या होता है
भाग्यांक की गणना थोड़ी विस्तृत होती है। यह वह अंक होता है जो आपके जीवन में बार-बार किसी न किसी तरह आता ही है और आपको अच्छे या बुरे रूप में प्रभावित करता है।
भाग्यांक का उपयोग महत्वपूर्ण घटनाओं का समय या तिथि जानने के लिए किया जाता है।

भाग्यांक निकलने के लिए जन्म तारीख, माह और सन लिखा जाता है और फिर उनका योग किया जाता है। जैसे यदि आपकी जन्म तारीख, माह व सन 2-3-1975 है तो आपका भाग्यांक 2+3+1+9+7+5 =27 = 2+7 = 9 होगा। यानि इस पूरी डीटेल्स के लिए भाग्यांक 9 होगा। विवाह, काम करने की जगह, भाग्यशाली शहर, लकी अंक आदि के बारे में भाग्यांक के द्वारा ही जाना जाता है।
कैसे निकाले मूलांक
महिला या पुरुष अपनी जन्म तारीख से मूलांक निकाल सकते हैं। आपका लकी रंग जानने के लिए आपको अपनी जन्म तारीख को एक डिज़ीट में निकालना होगा, यानी अगर आपकी जन्म तारीख 12 है तो आपका मूलांक होगा 1+2= 3,यदि अापकी जन्म तारीख 13 है तो मूलांक होगा 1+3 = 4 यदि आपकी जन्म तारीख 29 है तो आपका अंक होगा 2+9= 11, रिजल्ट दो अंकों में आने पर इन दोनों अंको को फिर से आपस में जोड़ दे 1+1= तो 2 आप का मूलांक होगा।
अन्य तरीका 
मास की तारीखों का मूलांक निकालने के लिए एक अन्य विधी यह भी है कि अाप तारीख को 9 से भाग दीजिए जो शेष अाए वह अापका मूलांक होगा। इसमें ध्यान देने की बात यह होगी कि यदि 9 से भाग देने पर शून्य अाएगा तो मूलांक शून्य नहीं 9 माना जाएगा। यदि 27 तारीख को 9 से भाग देते हैं तो शेष शून्य अाता है, इसे 9 माना जाएगा। अब 23 को 9 से भाग देने पर शेष बचता है 5 इसलिए यही मूलांक होगा।

Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824


Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal