कोरोना वायरस क्या है और यह चीन में कैसे फैला

कोरोना वायरस क्या है और यह चीन में कैसे फैला

चीन में कोरोना वायरस अपना कहर डाल रहा है। इस वायरस का सैंटर चीन का शहर वुहान बताया जाता है। यहां चीन ने लोगों के घरों से बाहन निकलने पर रोक लगा दी है और मांस पर कुछ समय के लिए बैन लगा दिया है। सभी लोगों को मास्क लगाने के लिए दिए जा चुके हैं। वुहान शहर में चीन ने मात्र 6 दिन में 1000 बैड वाला अस्पताल भी लगभग तैयार कर लिया है जहां पर मरीजों को रखा जाने लगा है। चीन में इस वायरस से लगभग 300 लोगों की मौत हो गई है और 10000 के लगभग लोग इसके संक्रमण में है। मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्दि होती जा रही है। इस वायरस ने लगभग 15 देशों में अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। इंडोनेशिया में भी एक व्यक्ति के इस वायरस से मारे जाने का समाचार मिला है।

कैसे फैला यह वायरस- यह पहला मामला नहीं है कि चीन में ऐसा वायरस फैला हो। इससे पहले भी ऐसे वायरस फैलते रहे हैं और चीन ने तत्परता से काम करते हुए इन पर काबू पाया है। इस समय यह वायरस विकराल रूप धारण कर चुका है। माना जा रहा है कि यह वायरस सदी का घातक होगा जो पूरे एशिया में अपना असर दिया सकता है। कुछ लोग बता रहे हैं कि यह वायरस चमगादड़ या सांप का मांस खाने से फैला।

अटकलें ऐसी भी लगाई जा रही हैं कि वुहान में चीन ने बायलोजिकल वार लड़ने के लिए अपनी प्रयोगशाला में इस वायरस को तैयार किया था ताकि दुश्मनों पर इसे जंग के दौरान प्रयोग में लाया जाए और गलती से यह करोना वायरस फैल गया। अब चीन के पास इसे रोकने के लिए को वैक्सीन भी नहीं है और लोग लगातार मरते जा रहे हैं। अमेरिका, इंग्लैंग सहिता सभी विकसित  देश इस वायरस उपचार के लिए वैक्सीन तैयार करने में जुट गए हैं। वर्ल्ड हैल्थ आर्गेनाईजोशन ने भी इसे गम्भीरता से लिया है।

कोरोना वायरस के लक्षण- कोरोना वायरस के लक्षण हैं कि संक्रमित व्यक्ति को छींके आनी लगती हैं, सिर दर्द, खांसी, बुखार, सांस की तकलीफ, गुर्दे का फेल हो जाना, पहले बुखार, सूखी खांसी जो एक हफ्ते तक रह सकती है। ऐसी स्थिति आने पर डाक्टर से अवश्य चैकअप करवाएं।

सावधानियां- अस्पताल स्टाफ मरीज की गतिविधियों का ध्यान रखे। अलग कमरे में उसका उपचार हो, मरीज के सामान को साफ रखें, कमरे में जाने से पहले  मुंहं पर मास्क लगाएं, मरीज को मिलने के बाद साबुन से हाथों को साफ करें। यदि आपको लगता है कि आपको संक्रमण है तो आप तुरंत डाक्टर के पास जाएं। पानी उबाल कर पीएं, मांस खाने से परहेज करें, हरि सब्जियों का ही सेवन करें।





Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal