क्या कहते हैं कुंडली के 12 भाव


Image result for क्या कहते हैं कुंडली के 12 भावक्या कहते हैं कुंडली के 12 भाव

 कुंडली के 12 भावों के बीच ही बसा है आपके जीवन के गूढ़ रहस्यों का फल। कुंडली का हर घर जीवन के हर पहलू को दर्शाता है। कुंडली में 12 भाव होते हैं। हर घर में ग्रह व राशियां अपना स्थान धारण करती हैं। इन घरों को तनु, धनु , सहज, सुख, सुत, रिपु जाया, आयु, धर्म, पिता, कर्म, आय, व्यय के अनुसार भागों में बांटा गया है।

कुंडली का प्रथम भाव- इसे तनु के नाम से जाना जाता है। तनु का मतलब है तन यानि शरीर। इस घर से जातके के शरीर के बारे में जाना जाता है।
इस भाव से जातक के जन्म व व्यक्तित्व बारे जानकारी प्राप्त की जाती है।
दूसरा भाव- इस घर से जातक के पास धन, इसकी वाणि व परिवार के बारे में जानकारी ली जाती है। इसे धनु भाव भी कहते हैं।
तीसरा भाव- इस भाव को सहज भाव कहते हैं। इससे जातक के छोटे-भाई बहन व मानसिक संतुलन के बारे में जानकारी ली जाती है।
चतुर्थ भाव- इससे जातक की माता के बारे में जानकारी प्राप्त होती है कि वह माता के लिए कैसा है। इससे सुख, वाहन, जायजाद व घर आदि के बारे में पता चलता है।
पंचम भाव- इसे संतान भाव भी कहते हैं। इससे संतान और जातक की बुद्धि के बारे में भविष्य का आंकलन किया जाता है।
छठा भाव- इस भाव से जातक के रोग, शत्रु  और कर्ज के बारे में पता चलता है।
सप्तम भाव- सप्तम भाव भार्या यानि पत्नी, शादी के बारे में व जीवन साथी के बारे में जानकारी मिलती है।
अष्टम भाव - इससे जातक की आयु, जीवन, दुर्घटना,और जीवन में क्या खतरा है, के बारे जानकारी दी जाती है।
नवम भाव- यह भाव पिता से संबंध रखता है, इससे पिता से संबंध पिता की आयु, गुरु व धर्म के बारे में पता चलता है।
दशम भाव- इससे कर्म का भाव भी कहते हैं इससे जातक के कर्म के बारे मेें जानकारी मिलती है। इससे कारोबार, ख्ताति व पद के बारे में जानकारी मिलती है।
एकादश भाव- इससे लाभ का घर भी कहते हैं यानि आय का घर। इससे जातक की आय के बारे में जानकारी मिलती है। इससे जातकी की अभिलाषा क्या है के बारे में पता चलता है।
बाहरवां भाव- इस घर से जातक के व्यय यानि खर्च के बारे में, व्यवसाय के बारे में , हानि के बारे में व  मोक्ष के बारे में जानकारी मिलती है।

Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588





Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal