city beautiful Chandigarh

city beautiful Chandigarh
मेरे को भारत भ्रमण का तो इतना मौका नहीं मिला लेकिन मैंने दिल्ली, श्रीगंगानगर, अमृतसर, हैदराबाद, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश आदि शहरों में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इन सभी जगहों पर साफ-सफाई नहीं देखी। हर जगह मन को शांति नहीं मिली। भीड़, बेतरतीब ट्रैफिक, टूटी सकड़ों आदि ने मन को दुखी ही किया। लेकिन एक शहर ने मेरे मन को खुशी दी और वो है चंडीगढ़। कमाल का शहर है साफ सुथरा, हर तरफ हरियाली, हर सैक्टर में अनुशासन, सड़कों के किनारे पेड़, साफ सुथरी सड़कें भई ये शहर तो सचमुच में सिटी ब्यूटीफुल है। क्या भारत में इतना सुंदर शहर हो सकता है ,जी हां बिल्कुल। मेरा मन करता है कि यहां एक छोटा  सा घर हो, पर यह मेरे वश में नहीं क्योंकि पाकेट अफोर्ड नहीं करती। इस शहर को साफ-सुथरा रखने में जो सरकार,प्रशासन व लोगों का सहयोग है व आश्चर्यजनक है। क्या ये लोग भारत में रहने वाले ही हैं, समझ में नहीं आता। कितने भाग्यशाली हैं यहां के लोग जो इस छोटे से स्वर्ग में रहते हैं। इन लोगों को मेरा दिल से सलाम है। इतने समझदार लोग कि कुत्ते को घुमाने लेकर जाते हैं तो यदि सड़क पर कुत्ता शौक कर दे तो ये लोग एक औजार से उसे उठा कर कूड़ेदान में डाल देते हैं। मैं चाहता हूं कि यहां अपना डेरा डाल लूं क्योंकि यह एक छोटा सा स्वर्ग है।
कुछ लोग नई दिल्ली को सुंदर कहते होंगे लेकिन यहां का ट्रैफिक, प्रदूषण लोगों को बीमार कर रहा है।

Image result for chandigarh

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal