मरीज नम्बर 31 जिसने दक्षिण कोरिया में 80 प्रतिशत लोगों को करोना वायरस से संक्रमित किया-'Super-spreader'


मरीज नम्बर 31 जिसने दक्षिण कोरिया में 80 प्रतिशत लोगों को करोना वायरस से संक्रमित कियादक्षिण कोरिया में करोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार से ऊपर जा चुकी है और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। साऊथ कोरिया में चीन के बार सबसे ज्यादा करोना वायरस से संक्रमित मरीजों की है। अब तक 80 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। इस देश में 80 प्रतिशत लोगों में करोना वायरस फैलाने के लिए जिम्मेदार एक 61 वर्षीया महिला को बताया जा रहा है जो एक प्रोटेस्टैंट ईसाई धार्मिक पंथ से संबंध रखती बताई जाती है। 
इसका नाम  सुपर स्प्रैडर 'Super-spreader' व पेशेंट नम्बर 31 के नाम से जाना जा रहा है। वह 18 फरवरी 2020 को करोना वायरस से संक्रमित पाई गई।इस समय दौरान दक्षिण कोरिया में करोना वायरस के केवल 31 पाजिटिव केस थे। केवल 10 दिन बाद यानि 28 फरवरी को मरीजों की संख्या बढ़कर  2000 से ऊपर हो गई। यह महिला चर्च संस्था शिनकोजी  की सदस्या बताई जाती है। यह संस्था दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी शहर डायगू में सक्रिय है और इसके विश्व भर में लाखों सदस्य हैं। इस क्षेत्र में आधे से ज्यादा मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना था कि स्थिति नियंत्रण में है, जब तक कि केवल 31 मरीज थे।
कैसे फैलाया करोना- इस महिला की कोई विदेश यात्रा के संबंध में विशेष हिस्ट्री नहीं थी। यह अपनी विभिन्न चर्चों में जाकर अपने विश्वास का प्रचार कर रही थी और प्रार्थना सभाओं में भाग ले रही थी। अचानक 7 फरवरी को इसकी सड़क दुर्घटना होती है और इसे अस्पताल में दाखिल करवाया जाता है। वहां इसको कोई चोट नहीं लगी होती और यह वापस जाने को कहती है। इस दौरान उसे हल्का बुखार व खांसी होती है लेकिन वह टैस्ट करवाने से इंकार कर देती है। 
अस्पताल का स्टाफ भी इसे गम्भीरता से नहीं लेता क्योंकि यह महिला विदेश से नहीं आई थी। अस्पताल में जब यह दाखिल थी तो यह बीच में थोड़ी देर की छुट्टी लेकर अपनी 2 चर्चों में प्रार्थना के लिए जाती है, वहां 1200 के करीब सदस्यों के साथ भोजन भी करती है। इसी दौरान वह एक होटल में भी जाती है। सबकुछ सामान्य चल रहा होता है। 
वह 7 फरवरी से 18 फरवरी तक आजाद घूमती है और इसी दिन उसे ज्यादा बीमार होने पर अस्पताल लाया जाता है तो दो बार टैस्ट करने के बाद उसे करोना वायरस होने की पाजिटिव की पुष्टि होती है लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। वही सैंकड़ों लोगों को करोना वायरस से संक्रमित कर चुकी होती है। अब मरीजों की संख्या कई गुणा बढ़ चुकी होती है जो 2000 तक पहुंच जाती है। 
18 फरवरी से 24 मार्च 2020 तक मरीजों की संख्या 300 से बढ़कर 9000 हो गई है और इसमें से 80 प्रतिशत विशाणु मरीज नम्बर 31 की तरफ से फैलाए गए हैं। अब स्थिति सरकार के हाथों से निकल चुकी प्रतीत होती है। अब सरकार को 2, 5000 लोगों की जांच तुरंत करनी होगी क्योंकि यह विशाणु कई लोगों तक आगे पहुंच चुका होगा। यदि महिला ने सावधानी बरती होती तो साऊथ कोरिया इस तरह मुश्किल में न पड़ता। Corona virus update
Superspreader, Patient31, southkoreaPatient31, मरीजनम्बर31

Comments