रामायण व महाभारत पूरे हिन्दू समाज को एक करने की समर्था रखते हैं

रामायण व महाभारत पूरे हिन्दू समाज को एक करने की समर्था रखते हैं

रामायण व महाभारत पूरे हिन्दू समाज को एक करने की समर्था रखते हैं और जब तक भारत है और ये महागाथाएं व इनके पात्र अमर हैं। भारत का जनमानस इन महागाथाओं में ऐसे रचा बसा है कि इनसे इनको दूर करना असम्भव है। बस यही वामपंथियों, अधर्मियों के रास्ते में बड़ा बाधक है। इसी कारण ये लोग इन महागाथाओं व इनके नायकों से इतना भय खाते हैं। वे अच्छी तरह जानते हैं कि इन महागाथाओं व इनके नायकों को भारतीय जनमानस के हृदय पटलों से दूर करना आसान काम नहीं है। हिन्दू इनके पात्रों को ईश्वर का रूप मानते हैं और उन्हें अपना मित्र,पूर्वज, सलाहकार भी मारते हैं। उनसे ये जीवन की प्रेरणा भी लेते हैं। ये महाग्रंथ भारतीय इतिहास का जीवंत उदाहरण भी हैं। इस ऐतिहासिक घटनाओं को अधर्मि मिथिहास बताते हैं। इनके कुचक्र में भारतीय सैकुलर व कई तथाकथित समाज सुधारक भी फंस चुके हैं। ये लोग पहले इन महान नायकों को मिथिहासिक, फिर विलेन तथा इसके बाद इन्हें नकारने का प्रयास करते हैं। इन तीनों नेरेटिव को अलग-अलग हिन्दुओं के गुटों में प्रचारित किया जाता है और यदि कुछ हिन्दू इनके जाल में फंस जाते हैं तो वे मुफ्त में उनका काम आसान कर देते हैं। किसी भी समाज के महानायकों का हनन कर उसके इतिहास को खत्म करने का प्रयास होता है। भारतीय जनमानस की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता है। हमारे नायक बैटमैन, सुपरमैन या स्पाइडर मैन नहीं हैं वे हमारे साक्षात ईश्वर हैं क्योंकि उन्हें भारतीय जनमानस ईश्वर की जगह देता है।

इन प्रात्रों को पहले चरण में एक आम पात्र या महापुरुष बताया जाएगा, दूसरे चरण में आसपास के नेगेटिव घटनाक्रमों, कुरीतियों आदि से जोड़ा जाएगा,तीसरे चरण उपहास उड़ाया जाएगा फिर अंतिम चरण में इन्हें एक फर्जी पात्र कह कर नकार दिया जाएगा। इस विधी को पूर्ण करने के लिए चार पीढ़ियों को लिया जाता है। पहली पीढ़ी को लाजिक दिया जाएगा, आम मिथिहासिक घटनाओं की तरह पढ़ाया जाएगा, इनमें से श्रद्धा व आस्था को निकाल दिया जाएगा और फिर अंत में पात्रों का चरित्र हनन होगा। जैसे जेएनयू में राम,कृष्ण, सीमा,माता दुर्गा आदि के बारे में आपत्तिजनक बातें कही जाती हैं। 

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal