सांस्कृतिक अचम्भे अथवा कल्चरल शॉक्स क्या हैं?

सांस्कृतिक अचम्भे अथवा कल्चरल शॉक्स क्या हैं?

हर देश की अपनी सांस्कृतिक पहचान है। जब एक देश का रहने वाला दूसरे देश में जाता है तो उसे वहां कुछ ऐसा अजीब सा दिखता है जो कि उनके देश में मान्य नहीं हैं तो इसे सांस्कृतिक अचम्भे या अंग्रेजी में कल्चरल शॉक्स कहा जाता है। भारत का निवासी यदि जापान में जाए तो उसे उनका पहनावा व भाषा अजीब सी लगेगी, वहां के लोग आपस में हाथ नहीं मिलाते सबसे बड़ा अचम्भा यह होता है कि यहां के लोग एक ही बाथटब में निवस्त्र होकर नहाते हैं। वहीं एक अमेरिकी जब अरब देश में आता है तो एक पुरुष के चार विवाह व दर्जनों बच्चों को देखकर हैरान हो जाता है, महिलाएं बुर्के में ढकी होती हैं तो उसे यह अचम्भा ही लगता है। 

वहीं अरब देश के लोग अमेरिका या पश्चिमी देशों में जाते हैं तो वहां के खुले माहौल में स्वयं को अजीबो-गरीब स्थिति में पाते हैं। कई परिवारों के लोगों महिलाएं, पुरुषों व बच्चों को बीच पर कम कपड़ों में देखकर हैरान रह जाते हैं। भाई,बहन, बच्चे आदि सभी एक साथ बीच पर अन्य लोगों के साथ नहा रहे होते हैं। पश्तिमी देशों में विवाह से पहले शारीरिक संबंध बनाना आम है।

वहां शादी के बिना लोग रहते हैं और बच्चे भी पैदा करते हैं। कोई किसी तरफ ध्यान नहीं देता सब अपने में व्यस्त रहते हैं। जब कोई अमेरिकी भारत आता है तो दो युवकों को एक साथ हाथ पकड़ कर घूमते देखता है तो उसके दिमाग में यही चल रहा होता है कि भारत में समलिंगी संबंध कितने आम हैं क्योंकि अमेरिका में यदि 2 पुरुष ऐसा करते हैं तो उन्हें समलिंगी समझा जाता है। इसी प्रकार भारतीय अपने पूजा स्थलों में जूतों के साथ नहीं जाते लेकिन पश्चिम में जूतों के साथ जाते हैं और अपनी हैट उतार देते हैं। 

वहीं यहां भारत में कुछ धर्म स्थलों में सिर ढक कर ही आप प्रवेश कर सकते हैं। इरान आदि देशों में पुरुष किसी भी आयु की महिला से शादी कर सकते हैं यहां तक वहां विवाह के लिए न्युनतम आयु सीमा नहीं है, इसलिए छोटी बच्चियों से शादी आम है। पाकिस्तान में 90 प्रतिशत लोग अपनी सगी बहनों से ही शादी कर लेते हैं। चीन में मांसाहार में लगभग हर जीव को खा जाना विदेशियों के लिए एक भयंकर कल्चरल शॉक होता है। आदिवासियों का जीवन स्तर भी बाहर से गए लोगों के लिए एक कल्चरल शॉक होता है।

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal