कन्या राशिफल 2018

कन्या राशिफल 2018


कन्या के लिए 2018 राशिफल कहता है कि यह साल आपके लिए बड़ी-बड़ी उपलब्धियों का साल रहेगा। आपके पास कई बेहतरीन मौक़े आएंगे, जिनसे आपको काफ़ी आर्थिक लाभ हासिल होगा। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे तथा आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मित्रों व प्रियजनों के साथ इस वर्ष अच्छा समय बीतेगा। हालाँकि विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। इसलिए इस वर्ष सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। आपको अपने बच्चों की ज़्यादा देख-भाल करने की ज़रूरत है, क्योंकि सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएँ उन्हें घेर सकती हैं और इसके चलते आपको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको विभिन्न कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से यदि कोई इच्छा आपके मन में है, तो वह भी इस साल पूरी हो सकती है। संपूर्ण वर्ष धनार्जन अच्छा चलता रहेगा। जनवरी में अचानक लाभ मिलने के योग हैं। अक्टूबर के बाद आय में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के माध्यम से फ़ायदा होने की संभावना है लेकिन उन्हें ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है–सेहत से जुड़ी किसी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। चाहे जो हो, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलता रहेगा। दफ़्तर से जुड़े किसी काम के लिए आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। वर्ष 2018 में परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नए मेहमान के आने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर हर दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए विशेष रहने वाला है। आपको सिर्फ़ विवादों से दूर रहकर पारिवारिक जीवन में शान्ति बनाए रखने की आवश्यकता है।

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal