aaj kaa rashiphal-27 nov 2017


मेष राशि – स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिवार का कोई सदस्य नई खुशखबरी दे सकता है। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
वृषभ राशि – वाद-विवाद से दूर रहें। वाद-विवाद से दूर रहें। इसलिए बात कर मामला सुलझाने का प्रयास करें। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। समझदारी से काम लें। खुद पर संयम बरतें। गुस्सा ना करें, इससे आपके काम में समस्याएं आ सकती है।
मिथुन राशि – नए काम में सफलता मिल सकती है। क्रोध पर काबू रखें इससे काम बिगड़ सकता है। खर्च अधिक होगा। निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी। धन के संकट का अनुभव होगा।
कर्क राशि – पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह राशि – आज का दिन फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम रखें। झगड़ा करने से बचें। माता की चिंता बनी रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है।
कन्या राशि – विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएं आएंगी। आकस्मिक खर्च की संभावना है। किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहें। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है। दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा।
तुला राशि – धन और कीर्ति की हानि होगी। परिवार के साथ वक्त बिताएं। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सम्बंधियों के साथ झगड़े के कारण मन दुखी रहेगा। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी।
वृश्चिक राशि – मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। साथियों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। यात्रा के योग हैं। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं।
धनु राशि – मन में व्यग्रता रहेगी। गलतफहमी से बचें। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा।
मकर राशि – पदोन्नति के योग हैं। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। मानसिक रुप से शांति रहेगी। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्यालय में और व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक हानि के योग हैं इसलिए संभल कर रहें।
कुंभ राशि – स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में दूर रहें। मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहेंगे। खास लोगों से भेंट हो सकती है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है।
मीन राशि – रिश्तों में मिठास आएंगी। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। खुश रहेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में दिन बीतेगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी।www.bhrigupandit.com 

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal