पितरों की आत्मा को तृप्त कर ने के कुछ साधारण उपाय


=============================== 1) अगर श्राद्ध करने वाले की साधारण आय हो, वह पितरों के श्राद्ध में यथासंभव ब्राह्मण को भोजन कराएं या भोजन सामग्री जिसमें आटा, फल, गुड़, शक्कर, शाक और दक्षिणा दान करें। 2) अगर कोई व्यक्ति गरीब हो और चाहने पर भी धन की कमी से पितरों का श्राद्ध करने में समर्थ न हो पाए तो वह जल में काले तिल डालकर तर्पण करे और विद्वान ब्राह्मण को काले तिल की एक मु_ी दान करने मात्र से ही पितृ प्रसन्न हो सकते हैं। 3) अगर कोई व्यक्ति इन उपायों को करने में भी किसी कारणवश कठिनाई महसूस करे तो वह पितरों को याद कर गायों को चारा खिला दे। 4) इतना भी संभव न हो तो सूर्यदेव को हाथ जोड़कर प्रार्थना कर ले कि मैं श्राद्ध के लिए जरुरी धन और साधन न होने से पितरों का श्राद्ध करने में असमर्थ हूं। इसलिए आप मेरे पितरों तक मेरा भावनाओं और प्रेम से भरा प्रणाम पहुंचाएं और उनको तृप्त करें। इन साधारण उपायों से भी आपके पितृ प्रसन्न हो सकते हैं।

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2025