aaj kaa rashiphal-26 nov. 2017


राशिफल: 26 nov 2017
मेष (Aries): आज मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से उपहार मिल सकता है और आपका धन खर्च होने का कारण यही होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। 
वृषभ (Taurus) : आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। 
मिथुन (Gemini): किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। 
कर्क (Cancer):  प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आएगा। बात-चीत की कला से काम सरलता पूर्वक हो जाएगा। 
सिंह (Leo): वैवाहिक जीवन में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिजन और मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। 
कन्या (Virgo) : आज के दिन आप स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। घर और ऑफिस में वातावरण आनंददायी रहेगा। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा। बीमार व्यक्ति स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। 
तुला (Libra): दिन मध्यम फलदायी होगा। आप थकान, आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति करेंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। व्यवसाय में बाधा उत्पन्न हो सकती है। संतान से मतभेद रह सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। 
वृश्चिक (Scorpio): व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। सरकारी कार्यवाही से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ होगा। 
धनु (Sagittarius) : नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओ से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। 
मकर (Capricorn): आज के दिन परिजनों के साथ कलह न हो इसका ध्यान रखें। मानसिक तथा शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग को अटका हुआ धन मिल सकता है। 
कुंभ (Aquarius): दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बहस न हो, ध्यान रखें। 
मीन (Pisces): लोभ और लालच से दूर रहें। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतें। कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।  (bhrigupandit.com)www.bhrigupandit.com

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal