मेष राशि का ग्रह गोचर फल 2019

मेष राशि का ग्रह गोचर फल 2019  ((चू ,चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

साल के शुरु से 4 फरवरी तक राशिस्वामी मंगल 12वें भाव में रहने से मानसिक तनाव, अनावश्यक खर्च व घरेलु उलझने रहेंगी। 23 जून से 7 अगस्त के मध्य मंगल नीच राशिगत रहने से बनते कामों में उलझनें, धऩ-हानि व परेशानियों का सामना होगा। सेहत भी खराब रहे। 29 मार्च से 21 अप्रैल के मध्य, दोबारा से 3 नवम्बर से साल के अंत तक गुरु की दृष्टि रहने से बिगड़े कामों में सुधार होगा, धार्मिक व मांगलिक कामों में खर्च होगा। धर्म व विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
जनवरी 2019- को राशिस्वामी मंगल 12वें भाव में रहने से बेकार की भगदौड़, पारिवारिक व आर्थिक हालात अनिश्चित बने रहेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी चीजें परेशान करेंगी। दूर की यात्रा व तबादले यानि स्थान परिवर्तन के योग रहेंगे।
उपाय- मकर संक्रांति के दिन मध्या्ह्न बाद गुड़ व तिल से बनी मिठाई,लाल रंग के फल, गर्म वस्त्र तथा नवीन पंचांग (जंत्री) का दान करना शुभ रहेगा।
फरवरी- 5 फरवरी से मंगल स्वग्रही होने से परिस्थतियों में कुछ सुधार होना शुरु हो जाएगा। बिगड़े काम भी बनेंगे। आपके स्वभाव में क्रोध व तेजी रहेगी। घर में क्लेश रेहगा व सरकारी  क्षेत्रों में परेशानी के योग रहेंगे।
उपाय- 4 फरवरी को सोमवती अमावस्या के दिन तीर्थ जल से स्नान, दान , जप-पाठ करने से अक्षय पुण्य तथा पितृादि दोषों की शांति होगी।
मार्च - 21 मार्च तक मंगल स्वराशिगत रहने से उत्साह बढ़ेगा और मेहनत का फल मिलेगा। कुछ रुके हुए कामों में सफलता मिलेगी। 22 मार्च से मंगल द्वितीयस्थ होने से उच्च विद्या प्राप्ति होगी व कारोबार के क्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेंगे।
उपाय-श्री सूक्तम का पाठ करना लाभदायक रहेगा।
अप्रैल 2019-  भाग्य स्थान पर गुरु -शनि-केतु योग एवम इन पर मंगल की अष्टम दृष्टि रहने से परिवार में तनावपूर्ण  माहौल रहेगा। 14 अप्रैल से सूर्य इस राशि पर होने से मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि और अच्छे लोगों से संबंध बनेंगे। उपाय- पाप प्रशमन स्त्रोत का पाठ करना अति उत्तम रहेगा।
मई- भाग्येश गुरु अष्टम होने से व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उतार-चढ़ाव के रहते अपनी मेहनत के बल पर लाभ व उन्नति के योग बनेंगे। 7 मई से मंगल तृतीय  भाव में राहु युक्त होने से पराक्रम एवम आत्म विश्वास से प्रगति के विशेष अवसर मिलेंगे । बनते कामों में विघ्न एवम क्रोध की अधिकता से स्वास्थय की परेशानी रहेगी।
जून- मंगल-शनि के मध्य समसप्तक योग होने से व्यवसाय में दौड़-धूप व आर्थिक उलझने पैदा होंगी। मानसिक तनाव व मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में परिवर्तन के भी योग बनेंगे। दूरस्थ यात्राएं , बेकार की दौड़धूप तथा परिवार के सहयोग से स्थिति में परिवर्तन के योग हैं।
जुलाई- मंगल नीच राशिस्थ संचार करने से व्यवसाय के क्षेत्र में संघर्ष बहुत रहेगा परन्तु मंगल पर गुरु की उच्च दृष्टि रहने से पिता व पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा व बिगड़े काम बनेंगे।

अगस्त-   उलझनों के कारण मन अशांत रहेगा।  संतान सम्बंधी किसी बिगड़े काम में सुधार होगा। धन लाभ होगा लोकिन भागदौड़ बनी रहेगी।
उपाय- हनुमान चालिसा का पाठ करना व मीठा बांटना शुभ रहेगा।
सितम्बर- पंचम भाव में सूर्य-मंगल-बुध-शुक्र आदि ग्रहों का योग बनने से यद्पि आय के  साधनों में बढ़ौतरी के साथ-साथ  धन का खर्च भी अधिक होगा। किसी विशेष काम में देरी होने के कारण मन अशांत रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में अनिश्चितता बनी रहेगी। किसी  गुप्त शत्रु की तरफ से परेशान किया जाएगा।
अक्तूबर- क्रोध व उत्तेजना से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है। आर्थित उलझने पैदा होंगी। संयमशक्ति से गत किए गए प्रयासों से सफलता मिलेगी। स्वास्थय में बिगाड़ रहेगा तथा बेकार के वाद-विवाद से परेशानी रहेगी।  माह के शुरु में भाई-बंधुओं  के सहयोग से बिगड़े कामों में सुधार होगा।  सेहत में खराबी होगी व परिवार में कुछ मतभेद रहेगा। स्थान का परिवर्तन व दूर की यात्राएं होंगी।  मन अशांत रहेगा।
उपाय- कार्तिक महात्मय का पाठ करना शुभ रहेगा।
नवम्बर- विभिन्न आर्थिक योजनाओं को क्रियान्वित करने के संकेत हैं। कुछ गलत धारणाओंं के कारण काम में विध्न आ सकता है। लग्न राशि पर सूर्य-मंगल की  दृष्टियां रहने  से कठिन परिस्थतियों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दैनिक कामों में तरक्की होगी,धन लाभ होगा तथा कामकाज में तेजी आएगी।
दिसम्बर - सूर्य के अष्टम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में व्यवस्ताएं  बढ़ेंगी । मंगल सप्तमस्थ होने से क्रोध व उत्तेजना बढ़ेगी। इससे बचना होगा। धन आने के नए रास्ते खुलेंगे । गुरु-शनि-केतु युक्त होने से अनावश्यक खर्च में बढ़ौतरी तथा पिता-पुत्र में मतभेद रहेंगे। समयानुसार उचित निर्णय लेना होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ अच्छा रहेगा।
Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal