power of prayer | प्रार्थना की शक्ति


Image result for prayerpower of prayer | प्रार्थना की शक्ति


हर प्रकार की दवाइयां  मरीज पर उपयोग करने के बाद जब कुछ नहीं बन पाता तो डाक्टर  भी हाथ खड़े कर देते हैं। कहते हैं कि मरीज को वापस ले जाअो  अौर इसकी  सेवा करो। बैड में पड़ा मरीज अपनी मौत का इंतजार कर रहा होता है। परिजन भी चाहते हैं कि कब मरीज की जान छूटे क्योंकि अपने परिजन की तकलीफ उनसे  नहीं देखी जाती। मरीज बिस्तर पर दर्दनाक स्थिति में होता है अौर उसके परिजन उसकी हालत को देखकर बहुत ही परेशान होते हैं। बस फिर अरदास, प्रार्थनाअों का दौर शुरु होता है। अांखों में अांसु, दिल में दर्द लिए वे परम पिता परमात्मा से अरदास कर रहे होते हैं। कहते हैं कि प्रार्थना में बहुत ही शक्ति होती है। सच्चे मन से की गई प्रार्थना परमेश्वर के दरबार में सुनी जाती  है। power of prayer | प्रार्थना की शक्ति
 राम नाम की औषधि खाइए,मृत्यु जन्म के रोग मिटाइए
ईश्वर का नाम एक एेसी अौषधी है कि इससे हर प्रकार के रोगों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।

एक अाम इंसान जो प्रार्थना की कोई विधी नहीं जानता , वह सिर्फ शब्दों से या मौन रहकर परमात्मा से अरदास करता है। जब सब कुछ छूट  जाए तो सिर्फ अरदास करो। 
अागम विधी में प्रार्थना के लिए विधी है। उस विधी को अपना कर प्रार्थना की जाती है। सिद्ध किए गए मंत्रों का प्रयोग किया जाता है अौर उसी तरह उनका उच्चारण किया जाता है जिस प्रकार से उनको सिद्द करने वाले ऋषि मुनियों ने किया था। उसी विधी व निषेधों का प्रयोग किया जाता है जो बताए गए होते हैं।
सिद्ध मंत्रों का असर तुरंत होता है। जिस प्रयोज के लिए पूज-पाठ का संकल्प लिया जाता है , वह काम  सिद्ध होता है।  हर धर्म, विचारधारा को मानने वाला 
अपने-अपने हिसाब से उस ईश्वर से प्रार्थना करता है। मन में सच्ची श्रद्धा लेकर सच्चे मन  से की गई हर अरदास पूरी होती है। एेसा मानव का विश्वास है क्योंकि मानव समझता है कि उसके हाथ में कुछ भी नहीं है। 

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2025