Cancer - कर्क राशि का मासगत फलादेश - 2019

कर्क राशि का मासगत फलादेश - 2019

कर्क राशि  ( हि,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)  वर्ष फल कर्क राशि पर राहु का संचार रहने पर बनते कामों में विघ्न, मन अशांत   रहने के कारण उत्तेजाना, पेट,वायु संबंधी रोगों की सम्भावना है। बेकार की दौड़धूप, गुप्त चिंताएं, बन्धु विरोध तथा स्वास्थ्य संबंधी कष्ट रहें। वर्ष के शुरु से  28 मार्च तक, तथा फिर 22 अप्रैल से  4 नवम्बर तक गुरु की शुभ व उच्च दृष्टि रहने से विघ्न बाधाओं के बावजूद परिस्थितियां अनूकुल बनती जाएंगी।  खर्चों में काफी बढ़ौतरी रहेगी लेकिन आय के साधन भी बनते रहेंगे।  परिवार घर में आध्यात्मिक वातावरण होगा।

 जनवरी- भाग्यवश कार्य व्यवसाय में उन्नति के साधन प्रशस्त होंगे मान-सम्मान में होगी बढ़ौतरी, धार्मिक काम भी सम्पन्न होंगे निर्वाह योग्य आय के साधन भी बनेंगे, कुछ रुके हुए काम बनेंगे। लेकिन परिवार में मनमुटाव के कारण मन अंशात रहेगा।

उपाय  17 जनवरी को परिवार व संतान की वृद्धि के लिए पुत्रदा एकादशी का व्रत का पालन करना अच्छा रहेगा। मकर संक्राति के दिन तिल गुड़ युक्त से मिठाई,गर्म वस्त्रों का दान शुभ प्रभाव देगा।

फरवरी-  राहु का संचार व मंगल की नीच दृष्टि होने के कारण बनते कामों में विध्न, निकट बंधुओं में मतभेद रहेगा, स्वभाव में तेजी रहेगी । चोट लगने का भी भय रहेगा इसलिए एहतिहात रखें। गुप्त चिंताएं रहेंगी व अनावश्यक खर्चों में वृद्दि रहेगी। सेहत संबंधी परेशानी भी रहेगी मानसिक तनाव व गुप्त रोग के कारण परेशानी रहेगी। निर्वाह योग्य साधन बनते रहेंगे। मन अशांत रहेगा। परिवार में शुभ मंगल कार्य भी सफल होंगे।
उपाय- 4 फरवरी को श्री नारायण कवच, पितृस्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।तीर्थ स्नान करके यथा शक्ति दान करना अत्यंत शुभ रहेगा।

मार्च- ग्रह स्थिति के अनुसार बिगड़े कामों में सुधार तथा कार्यों में सिद्धि के योग भाग्यवश बनेंगे, पारिवारिक माहौल में कुछ सुखद परिवर्तन होंगे। कार्यों में विघन व माता-पिता की सेहत परेशानी का कारण बनेगी।  मानसिक परेशानी, बेकार की दौड़-धूप व धन हानि होगी। माता-पिता से अनबन, सेहत में खराबी, अपनों से मनमुटाव,धन हानि रहेगी। 

अप्रैल- कार्य-व्यवसाय में व्यस्तताएं बढ़ेंगी, संबंधी नई योजनाएं बनेंगी, यध्यपि निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। उन्नति के साधन बनेंगे, धन लाभ होगा,काम आगे बढ़ेंगे।  सांझेदारी में हानि हो सकती है इसलिए किसी भी साझेदारी के काम में पैसा लगाने से गुरेज करें। धर्म कर्म के कामों में व्यय होगा, धार्मिक विचारों का प्रवाह होगा।

मई-  कामों में विघ्न, धन हानि, बेकार में नाम खराब होगा, स्वास्थ्य हानि, शारीरिक कष्ट, आय कम व बेकार के खर्च अधिक रहेंगे।
 शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। एहतिहात वाला समय रहेगा शारीरिक कष्ट होंगे। क्रोध की अधिकता के कारण कोई काम बिगड़ सकता है।

जून- विद्या व व्यवसाए के क्षेत्र में संघर्ष करना होगा,  कार्य में विघ्न व सोची योजनाओं पर कार्यरूप देने से विलम्ब के योग होंगे। वृथा भागदौड़,धन हानि,स्वास्थय में परेशानी व क्रय-विक्रय के कामों में परेशानी होगी, पेट विकार से कष्ट होगा।
जुलाई- मंगल-बुध की सप्तम दृष्टि रहने से व्यवसाय के क्षेत्र में भागदौड़  रहेगी, अनिश्चितता के हालात बनेंगे। स्वास्थय के प्रति कुछ न कुछ परेशानी रहेगी। आय के सादन साधारण रूप से होंगे,कार्य क्षेत्र में वृथा दौड़ धूप रहेगी, खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा।  संयम व गम्भीरता से काम करने पर ही कार्य सिद्धि के योग बनेंगे। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से सरकारी समस्या का हल होगा।
अगस्त-  संयम व गम्भीरता से काम करने पर ही कार्य सिद्धि के योग बनेंगे। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क स्थापित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी,धर्म कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी, वाहन सवारी आदि के सुख साधनों में वृद्धि होगी। यदा-कदा अवसरों के की लाभ मिलेंगे।उत्साह में वृद्धि व संबंधियों का सहयोग मिलेगा। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से सरकारी समस्या का हल होगा।  रक्त विकार होगा, शरीर कष्ट तथा अशुभ फल होंगे। निकट बंधुओं से विरोद व मतभेद पैदा हो सकता है।  ज्यादा मेहनत करने पर भी उचित  फल प्राप्त नहीं होंगे।
सितम्बर- धन लाभ होगा, मान-सम्मान मिलेगा। कोई रुका हुआ काम बनेगा। संयम व गम्भीरता से काम करने पर ही कार्य सिद्धि के योग बनेंगे। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से सम्पर्क स्थापित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी,धर्म कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी, वाहन सवारी आदि के सुख साधनों में वृद्धि होगी। यदा-कदा अवसरों के की लाभ मिलेंगे। उत्साह में वृद्धि व संबंधियों का सहयोग मिलेगा। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से सरकारी समस्या का हल होगा।  रक्त विकार होगा, शरीर कष्ट तथा अशुभ फल होंगे। निकट बंधुओं से विरोद व मतभेद पैदा हो सकता है। अचानत लाभ होगा लेकिन लेन-देन का काम सावधानी से करें। आय कम होगी व खर्च बहुत ही अधिक रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़, धन की हानि, स्वास्थय संबंधी कष्ट व चिंता बढ़ेगी। मन में अशांति व क्रोध के कारण कोई बनता काम बिगड़ सकता है । आशा के अनुरूप परिजनों का सहयोग आवश्यक रहेगा।
अमावस्या के दिन 28 सितम्बर को पितृस्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।
अक्तूबर- शनि-मंगल का दृष्टि संबंध होने से परेशानियां बढ़ेंगी। धीरे- धीरे परिस्थतियों में सुधार होगा, धन लाभ के नए रास्ते बनेंगे, संर्घषपूर्ण परिस्थितयों के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा व काम बनेंगे। कोई बिगड़ा हुआ काम अचानक बन सकता है। आय से खर्च अधिक , मानसिक परेशानी, स्वास्थय ढीला, भाई-बंधू से मतभेद, संतान संबंधी चिंता व सरकारी क्षेत्रों में परेशानी रहेगी। दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
नवम्बर- कारोबार में उतार चढ़ाव व संघर्ष रहेगा। माता-पिता से मतभेद रहेगा, पैतृक सम्पत्ति से विवाद हो सकता है। कानूनी परेशानी भी आड़े आ सकती है। सरकारी विभाग में काम रुके रहेंगे। धर्म कर्म की तरफ ध्यान जाएगा, धन लाभ साधारण रूप से होगा। कार्य क्षेत्र में दौड़धूप अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। परिश्रम के बाद ही कोई  काम सिरे चढ़ेगा।  स्वास्थय संबंधी विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
दिसम्बर- परिवार में माहौल सुखद रहेगा। शुभ मंगल काम भी होंगे। किसी नए काम की योजना भी बनेगी। कुछ सोची हुई योजनाओं में आंशिक सफलता मिलेगी।  परंतु शरीर कष्ट, गुप्त चिंता, पेट व लीवर में खराबी के योग हैं।  कुछ रुके हुए काम बनेंगे परन्तु क्रोध व उत्तेजना बढ़ेगी।  स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें। उच्च लोगों से सम्पर्क के साधन बनेंगे और लाभ मिलेगा।
Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal