पेड़ों को क्यों अादर देना चाहिए

Image result for bargad ka treeपेड़ों को क्यों अादर देना चाहिए
हाथों में मोमबति्तयां लेकर सड़कों पर उतरे लोग, फूलों के गुलस्ते लेकर किसी अातंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देने जाते, सुंदर चादरों को लेकर मुर्दों को चढ़ाने वाले, किताबों पर करोड़ों के कपड़ों को चढ़ाने वाले उनपर करोड़ों का खर्चा करने वाले, शादियों में करोड़ों रुपए फूंकने वाले, ब्रांडेड कपड़े पहनने वालों को अचानक पेड़ों को फूल,पानी, अगरबत्ती करने वाले लोग अंधविश्वास फैलाने वाले लगने लगते हैं। यह उनका दोगलापन यहां नजर अाता है।
अाज हम बात करेंगे हमें पेड़ों को क्यों अादर देना चाहिए। पेड़ों को क्यों पवित्र माना गया है। इनकी देखभाल कैसे करनी है।
  पैगेन व हिन्दू धर्म में लोग पेड़ों को भगवान का दर्जा देते हैं। उनकी पूजा करते हैं व देखभाल करते हैं। उन्हें काटना पाप समझते हैं। एक बरगद का या पीपल का पेड़ अापके पास लगा हो वह हजारों साल पुराना हो सकता है। उसमें कई प्रकार के पक्षी व अन्य जीव रहते हैं। ये वे पेड़ हैं जिन्होंने अापके पूर्वजों की कई पीढ़ियां देखी हैं। ये जीते जागते देव पुरुष हैं जो अापकी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं ।
   अाप इनसे अाशीर्वाद ले सकते हैं। पेड़ों के बिना मानव जीव कुछ भी नहीं है। जब अाप किसी पेड़ की पूजा करते हो तो उसकी अाप देखभाल भी कर रहे होते हैं। वैसे तो सभी पेड़ों को पवित्र माना गया है लेकिन कुछ पेड़ों जैसे केला, अाम, बरगद, पीपल अादि को बहुत ही उच्च स्थान दिया गया है। जब श्रद्धालु  इनको पानी ,जल व पूजते हैं तो वे एक तरह से इनकी रक्षा भी करते हैं।
   यह कोई अंधविश्वास नहीं यह एक कर्तव्य भी है जिसे धार्मिक अास्था का कवच दिया गया। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण हर किसी को स्वयं समझ अा सकता है। अाज हर मंदिर में  अापको केले, पीपल व बरगद के पेड़ जरूर मिल जाएंगे। इसी प्रकार हर इंस्टीच्यूट, हर फैक्टरी, धार्मिक स्थल, गली मौहल्लों में पेड़ लगाकर उनकी पूजा न सही देखभाल जरूर करनी चाहिए।

Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal