नवम्बर माह में जन्म लेने वाले जातक का चरित्र, स्वभाव व अार्थिक स्थिति

नवम्बर माह में जन्म लेने वाले जातक 21 वर्ष की अायु तक बहुत पवित्र दिमाग वाले, धार्मिक अौर गुणवा्न होते हैं। दूसरी तरफ यदि उनकी काम वासना जाग जाए तो वे गलत दिशा की अोर मुड़ जाते हैं। मानव जाति के श्रेष्ठ लोग इस माह में पैदा हुए हैं। ये सभी व्यक्ति गुणवान होते हैं बहुत ही भावुक भी होते हैं। इस माह में पैदा हुए जातकों में असाधारण जादुई शक्ति होती है। ये श्रेष्ठ डाक्टर, शल्य चिकित्सक,उपदेशक या वक्ता बनते हैं। सार्वजिनक जीवन में वे श्रोताअों के ऊपर मोहनी डाल सकते हैं अौर उन्हें अपनी इच्छा अनुसार कहीं भी किसी भी दिशा में मोड़ सकते हैं। उनका भाषा पर पूरा अधिकार होता है, अच्छे वक्ता होते हैं।
परिस्थितया अनुकूल हों तो देश-विदेशों में बहुत ही यात्राएं करते हैं। खतरा व अपात्काल में ये शांत अौर दृढ़ निश्चय वाले होते हैं। उन पर पूरा भरोसा किया जा
सकता है। व्यापार, राजनीति, साहित्य अौर जिस तरफ भी ये ध्यान लगाएं वहां सफल होते हैं। अामतौर पर ये खून-खराबे से दूर ही रहते हैं। जातक अकसर दोहरा जीवन भी जीते हैं। वृश्चिक राशि में जन्मे लोग बहुत ही कठिन मेहनत करके अपने कारोबारों को अागे बढ़ाते हैं। ये लोग कई चीजों के अविष्कार भी कर लेते हैं। ये लोग उच्च कुल में विवाह करते हैं। विवाह करवाने से इनको लाभ भी मिलता है। ये लोग विवाह के लिए एेसे व्यक्ति का चुनाव करते हैं जो धनवान हो।
स्वास्थय- वृश्चिक राशि में जन्म लेने वाले जातक नाजुक होते हैं। इन्हें बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। अांतों से संबंधित या मूत्र संबंधित बीमारियां ज्यादा होती हैं। दुर्घटनाएं भी इनके साथ होती रहती हैं।
अार्थिक स्थिति - इस माह में पैदा हुए जातक जीवन में उतार-चढ़ाव देखते हैं। ये दूसरों पर विश्वास करके धोखा भी जीवन में खाते रहते हैं। ये लोग अासानी से एेसी योजनाअों में फंस जाते हैं जिनका कोई अाधार नहीं होता। इनकी राशि जल त्रिकोण का दूसरा घर होती है। इस प्रकार इनका स्वभाव जल की तरह होता है। यह खर्च भी बहुत कर देते हैं।
विवाह- इस राशि में पैदा हुए जातक अपनी ही राशि के लोगों से अच्छे संबंध रख पाते हैं। 21 अक्तूबर सें 20 नवम्बर तक जल त्रिकोण का दूसरा घर होता है।
21 जून से 20 जुलाई तक जल त्रिकोण का पहला घर, 19 फरवरी से 20 मार्च तक त्रिकोण का तीसरा घर तथा इन तारीखों के शुुरुअात में सात दिनों के संधीयोग पर जन्मे लोगों से इनके अच्छे संबंध होते हैं।
इसके अलावा अप्रैल अौर 20 से 27 मई तक जन्मे लोग, विश्चिक राशि में जन्मे लोगों के ठीक विपरीत का समय होता है, से भी अच्छे संबंध रहते हैं। ये लोग इनसे प्रभावित भी रहते हैं ।
Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824
Comments
Post a Comment