mata vaishno devi insurance | माता वैष्णो देवी के भक्तों का होगा 5 लाख का बीमा

Image result for vaishno devimata vaishno devi insurance | माता वैष्णो देवी के  भक्तों का होगा 5 लाख का बीमा
माता वैष्णो देवी के दशर्नों के लिए मां का हर भक्त लालायित रहता है। जब भी उसे मौका मिलता है तो वह परिवार के साथ माता रानी के दर्शनों के लिए जरूर अाता है। राजनेता, अभिनेता व संतों का तो यहां जमावड़ा लगा रहता है।सरकार भी हर सम्भव कोशिश करती रहती है कि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पिछले कई सालों से माता वैष्णो देवा का अभूतपूर्व विकास हुअा है।
    कटड़ा तक रेल यात्रा ने तो जैसे भक्तों के मन की मुराद पूरी कर दी। भवन तक जाने के लिए पक्की सीढ़ियां,दो रास्ते, स्थान-स्थान पर विश्राम स्थल, भवन तक जाने के लिए हैलिकॉप्टर की सुविधा भी उपलब्ध है। अब माता वैष्णो देवे श्राइन बोर्ड ने यहां अाने वाले भक्तों को एक अौर सौगात दी है अौर वह है अाने वाले हर भक्त का 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा। यदि यात्रा के दौरान कोई अनहोनी घटना होती है तो परिजनों को 5 लाख तक की बीमा राशि तुरंत प्रदान की जाएगी। mata vaishno devi insurance | माता वैष्णो देवी के  भक्तों का होगा 5 लाख का बीमा
Image result for vaishno devi
पहले  यह बीमा तीन लाख रुपए था जो अब बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है तथा 5 साल से छोटे तीर्थयात्री के 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।यह फैसला श्राइन बोर्ड के चेयरमैल व राज्यपाल सतपाल मलिक द्वारा बोडर् की 63वी बैठक में लियागया।राज्यपाल का कार्य सम्भालने के बाद ली गई बोर्ड की पहली बैठक में उन्होंने सदस्यों का भक्तों से हित में लिए गए इस फैसले के लिए तहेदिल से धन्यवाद किया।
 बैठक में राज्यपाल ने सीईअो को निर्देश दिए कि चलाए गए विभिन्न प्रोजैक्टों को समय पर पूरा किया जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि नया दुर्गा भवन बनाया जाए व श्रद्धालुअों के निशुल्क ठहरने की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए
भैरों घाटी के लिए बनेगा रोप वेImage result for bhairav ghat vaishno devi
ऩए प्रोजैक्ट के अनुसार भैरों घटी के लिए रोप वे बनाया जाएगा। इसका किराया मात्र 100 रुपए रखा जाएगा। यह रोप-वे जल्दी तैयार हो जाएगा। को माता वैष्णो देवी की तो हर भक्त पर कृपा बन रहती है। भक्तों की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड काम करता रहता है। इस  तीर्थ स्थल की हिन्दुअों के दिलों में
विशेष स्थान है। हर भक्त अपने जीवन काल में कम से कम एक बार तो इस तीर्थ स्थल तो जरूर पहुंचता है।
Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824 

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal