क्या आपकी लड़की आपके कहने से बाहर है


for more information call or whatsapp +91 98726 65620www.bhrigupandit.com


क्या आपकी लड़की आपके कहने से बाहर है
जब बच्चा छोटा होता है तो वह खिलौनों मिठाइयों आदि की मांग करता है। जैसे-जैसे वह बड़ा होने लगता है तो उसकी उम्र के हिसाब से
मांगें भी बदल जाती हैं। बच्चा थोड़ा बड़ा होता है तो वह कार्टूनों को टीवी पर देकना पसंद करता है। कुछ और बड़ा होने पर वह वह संगीत, फिल्में आदि की तरफ आकर्षित होता है। 12 साल के बाद लड़की में एस्ट्रोजन व लड़कों में टैस्टाट्रोम हारनोन बढऩे लगते हैं। लड़का-लड़की के शरीर में बदलाव आने शुरु हो जाते हैं और वे इस कमसिन उम्र में समझ ही नहीं पाते कि उनके साथ क्या हो रहा है। उनको लगता है कि यह सब उनके साथ ही हो रहा है। दुनिया में हर चीज का आनंद उठाना चाहते हैं,आजादी चाहते हैं और अपने नजरिए से दुनिया को देखना चाहते है। वे सैक्सुअल सैंसेटिव हो जाते हैं। माता-पिता भी उनके इस बदलाव को समझ नहीं पाते। इस मोबाइल फोन व आजादी के युग में बच्चे ेबहक जाते हैं और परिवार व माता-पिता के खिलाफ भी हो जाते हैं। इसके परिणाम बहुत ही भयंकर सामने आते हैं। कई बच्चियां सोशल
मीडिया पर प्रेम के चक्कर में पड़ जाती हैं और बिना कोई सच्चाई जाने माता-पिता के खिलाफ हो घर से भाग भी जाती हैं। माता-पिता जो उस 24 घंटे नजर रखते थे उन्हें पता ही नहीं चलता कि यह सब कैसे हो गया। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसी स्थिति में माता-पिता को
क्या करना है कि बच्चे कोई गलत कदम न उठा लें।
1. माता-पिता को अधिकार है कि वे अपने बच्चों के मोबाइल मैसेज, कम्प्यूटर आदि चैक कर सकते हैं।
2. आपको पता लगता है कि आपकी लड़की ऐसे किसी चक्कर में फंसी है तो बड़े प्यार से उसे अपने विश्वास में लें।
3. उसे समझाएं कि आप उसके माता-पिता हैं, उसको गलत रास्ते पर नहीं जाने देंगे।
4. नाबालिग लड़की शादी की जिद पकड़ ले तो आप कहें कि पहले पढ़ाई पूरी करो, बालिग हो जाओं फिर शादी कर लेना।
5. लड़की को लड़के से मिलने से रोंके यदि न माने तो उसे समझाएं कि लड़के के साथ शारीरिक संबंध से परहेज करे।
6. यदि वह न माने तो कहें कि यदि शारीरिक संबंध बनाने हैं तो इसके लिए पूरा एतिहात बरते कि वह प्रैगनेंट न हो।
7. आपको पता है कि लड़का सही नहीं है तो आप अपनी लड़की को कह सकते हैं। यदि वह फिर भी न माने तो उसे कहें कि
दोनों शादी से पहले लगभग 3 साल अकेले रहें। इस दौरान लड़की को समझाएं कि किसी भी तरह प्रेगनेंट नहीं होना क्योंकि यदि
वह प्रेगनेंट हो बच्चे की मां हो जाती है तो वह अपनी गलती को ठीक नहीं कर सकती।
8. शादी से पहले 3 साल तक लड़के के साथ रहने पर यदि वह हर कसौटी में खरा उतरे तो ही अगला कदम उठाना चाहिए। अक्सर ऐसा होता
लड़की फंसा जाती है और घर से भाग कर लड़के से शादी कर लेती है। प्रैगनेंट हो जाती है और बच्चे की मां भी बन जाती है। जब लड़के की असलीयत के बारे में पता चलता है तो काफ ी देर हो जाती  है।
9.बच्ची को मारे नहीं,न ही झिड़कें उसकी काऊंसलिंल किसी विशेषज्ञ से करवाएं।
10.यदि हम समय पर सभ्य लोगों की तरह व्यवहार करें तो यह कभी नहीं होगा कि हमारी बच्चियों को कोई बहला-फुसला कर भ्रमित कर दे।

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal