aaj ka rashiphal 10 decembe r2017

aaj kaa rashipahal 10 december 2017www.bhrigupandit.com

mesha  नए काम करने का मन बनेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। रोजगार की जरूरत है, तो कोशिश करें, जरूरी लोगों से मिलें। आपको आगे का रास्ता मिल सकता है। रुके हुए काम निपट जाएंगे। पुरानी परेशानियां सुलझ सकती हैं। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं। व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। बीमार लोगों की सेहत में थोड़ा सुधार हो सकता है। परिवार के काम पर ध्यान दें। 

 vrishbha स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है या ऐसी कोई बात भी आपके सामने आ सकती है। यह भी हो सकता है कि पढ़ाई या कामकाज के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़े। आज आप अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। साथ के कुछ लोगों की मदद भी मिलने के योग हैं। आपसी तालमेल बढ़ सकता है।
mithuna  - पुरानी परेशानियां खत्म होने के योग बन रहे हैं। गोचर कुंडली के तीसरे घर में चंद्रमा होने से आप बहुत से मामलों में लकी हो सकते हैं।  आज आप साथ वालों की मदद करके भी खुद आगे बढ़ सकेंगे। बिजनेस और नौकरी में नए आइडिया आपको मिल सकते हैं। आपका एनर्जी लेवल थोड़ा बढ़ सकता है। मन में उदारता रहेगी। घर-परिवार से जुड़े मामले निपटाने में समय बीत सकता है। परिवार में कोई मामला या कोई काम बहुत समय से अटका पड़ा है, तो आज आप उसे सुलझाने की पहल कर सकते हैं। परिस्थितियों से लड़ने की ताकत रहेगी। भाई-बहनों से संबंध अच्छे हो सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
karka
करियर के मामले में दिन अच्छा है। सेविंग और धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे और बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऑफिस और बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए अनुभवी लोगों से सलाह मिल सकती है। समय पर मदद मिलने के भी योग हैं। धन लाभ हो सकता है। मीठा और तहजीब से बोलकर आप अपने काम पूरे करवा सकते हैं। किसी खास इंसान से अपनी भावनाएं शेयर कर सकते हैं। खुले अंदाज में भी बातें कर सकते हैं। कुछ लोगों से संबंध सुधर सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। धूरे काम समय पर पूरे होने से संतोष मिल सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें।

shingh  -  भविष्य को लेकर कई तरह की बातें और प्लानिंग हो सकती है। चंद्रमा की स्थिति से आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। अचानक फायदा मिलने के योग बन हैं। पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं। कोई पार्टटाइम काम मिलने की संभावना है। महंगी चीजों की खरीददारी हो सकती है। पड़ोसियों और भाइयों के साथ बातचीत होगी। किसी खास मामले में विचार-विमर्श हो सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं। 

 kanya - परेशानियों से निपटने के लिए नए सिरे से कोशिश करेंगे। आपके काम साथ के लोगों को भी अच्छे लगेंगे। ऑफिस में मेहनत का फल मिल सकता है। किसी मददगार इंसान से भी मुलाकात होने की संभावना है। दोस्तों से फायदा होने के योग हैं। परिवार का सहयोग भी मिलेगा। नया व्हीकल या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं। पैसे और सेविंग के मामले में दूर स्थान के किसी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। निवेश या खर्चे को लेकर भी बातचीत हो सकती है।
tula
 ऑफिस और घर-परिवार की टेंशन कम हो सकती है। समझदारी से आप समस्याएं सुलझा लेंगे। चंद्रमा के प्रभाव से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ काम करने वाले और परिवार के लोग भी आपकी मदद कर सकते हैं। काम का बोझ भी कम हो सकता है। कामकाज के तरीको में बदलाव से फायदा हो सकता है। दूसरों की मदद कर सकते हैं। घर में मरम्मत या सुधार का काम हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ने के भी योग हैं
vrikshik
रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। गोचर कुंडली के दसवें भाव का चंद्रमा आपके लिए अच्छा हो सकता है। सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आप सक्रिय रहेंगे। प्रतियोगिता जैसी स्थिति भी आज बन सकती है। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बातें पता चल सकती हैं।
dhanu
रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। अचानक फायदा हो सकता है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। अपने कामकाज और कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। जो भी काम आप कई दिनों से टालते आ रहे हैं, उसे निपटा लें। कुछ खास लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। नई शुरुआत करने में भी सफल हो सकते हैं। सलाह या मदद के लिए कुछ लोग आपसे कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
makar
आप काफी सक्रिय और व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें। छोटे-मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। किसी की गुप्त बात आपको पता चल सकती है। आज मिलने वाले पैसों को आने वाले समय के लिए बचा कर रखें। आपके लिए अच्छा रहेगा। आप व्यावहारिक रहेंगे और चतुरता से काम लेंगे। आप कोई नई चीज भी सीख सकते हैं। नया काम भी आप शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं।  फोन पर बातचीत के जरिए ही कोई बड़ा सौदा निपटाने में आपको सफलता मिल सकती है। भाइयों से भी मदद मिलने के योग बन रहे हैं।
kumbh
कामकाज ज्यादा हो सकता है। आज आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नए अनुभव होंगे। मन की बातें सुनें। अपने वादे पूरे करने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग भी  बन सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लेन-देन के मामले निपट सकते हैं। नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है।
meen
कुछ नया और ज्यादा करने की सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। प्रेमी या दोस्तों के साथ भी संबंधों में सुधार की कोशिश करें। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दूसरों की तारीफ कर सकते हैं। कर्मचारियों पर नजर रखें। अपनी चीजें भी संभालकर रखें। विद्वानों का साथ मिल सकता है। खान-पान पर कंट्रोल जरूरी है

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal