सिंह राशि क्या होती है | what is Leo Rashi ----bhrigupandit

Image result for singh rashi



सिंह राशि क्या होती है

 for more information call or whatsapp+91 98726 65620
यह विषम, पुरुष तथा अग्नि तत्व राशि है। इसका स्वभाव क्रूर सिंह की भांति होता है तथा यह पूर्व दिशा को सूचित करती है। इसका स्वामी सूर्य है। शानदार तथा दबदबे वाला व्यक्तित्व,माथा चौड़ा तथा कद ठीक-ठाक होता है। इसका शरीर सुगठित होता है व हड्डियां मजबूत होती हैं। कंधे भरे हुए तथा हड्डियां मजबूत होती हैं। आंखें चमकदार तथा नजर तेज होती है।
रंग गेहुंआ तथा सिर पर बाल कम होते हैं। इनका स्वास्थ्य तगड़ा होता है। इस राशि के जातक निडर,स्वाभिमानी, उदार, पक्के इरादे,साहसी होते हैं।  समय के पाबंद तथा दूसरों की सहायता करने वाले होते हैं। ये अच्छे प्रबंधक होते हैं। क्रोध में जल्दी आ जाते हैं और ठंडे भी हो जाते हैं। ये अक्सर बुरा करने वालों का भी भला ही करते हैं। ये लोगों की खुशामद, चापलूसी कम ही करते हैं। ये ऊपर से कठोर दिखते हैं लेकिन अंदर से बहुत कोमल होते हैं। पढ़ाई के मामले में भी आगे होते हैं।
आराम कम ही करते हैं। शादी विवाह में गड़बड़ी रहती  है। दाम्पत्य सुख कम ही मिलता है। पति-पत्नी के विचारों में मतभेद होने के कारण अकसर जीवन अशांत रहता है। संतान कम होती है। पुत्र जरूर होता है। बड़ा होने पर पिता पुत्र की अनबन आम देखने को मिलती है। संतान का पालन प्राय मां ही करती है। ये अपनी योग्यता से संस्थाओं के प्रधान बन जाते हैं।
सरकारी नौकरी मे उच्चपद को प्राप्त होते हैं। उच्च नेता,राजनीतिक, मंत्री, मूल्यवान धातुओं का क्रय-विक्रय,जौहरी, उच्च पद,सरकारी नौकरी,डायरेक्टर, इंजीनियर, डाक्टर, सर्जन,सेना, मैडीकल विभाग, किसी विशेष किए जाने वाले आप्रेशन के नेता बन जाते हैं। इनको जुए व सट्टे का शौक भी लग जाता है। कई बार शराब भी पीने लग जाते हैं। काफी धनवान होते हैं , धाॢमक कार्यों व अन्य लोगों की सहायता भी करते हैं।

4,7,10,12,15,19,20,21,22,24,25, 27, 28,30,31,33,34,35,39, 42,45,46,48,52,54,57,58,60, 62 आयु के वर्षों में महत्वपूर्ण घटनाएं घटती हैं। इस दौरान संतान प्राप्ती, कारोबार, प्रोमोशन, विदेश यात्रा अदि होती है। जातक के लिए रविवार का दिन संतरी,सुनहरा रेग तथा 1 अंक शुभ होता है। www.bhrigupandit.com2-4-7 की संख्या प्रभावित करती है , जातक के लिए पीला रंग भी शुभ होता है। रत्न माणिक अढ़ाई रत्ती का सोने की अंगूठी में सूर्योदय पर पहनना शुभ होता है। सुर्ख तांबे की अंगूठीधारण करना भी लाभदायक है।

Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal