aaj kaa rashiphal-5 december 2017 by bhrigupandit
मेष दैनिक राशिफल (for varshphal call 0r whatsapp +98726 65620
दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होगी ǀ आप काफी समय से जिस योजना पर काम कर रहे थे ,वह आज फलीभूत होगी ǀ सहकर्मियों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं ǀ आपको अच्छा लगेगा ǀ आज वित्त सम्बन्धी कोई फैसला लेंगे जो भविष्य में लाभकारी साबित होगा ǀ आज किसी तीर्थ की यात्रा भी कर सकते हैं ǀ
वृषभ दैनिक राशिफल
आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है ǀआप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं ǀफिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे ǀ जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है ǀ
मिथुन दैनिक राशिफल
आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ
कर्क दैनिक राशिफल
आज के दिन की खासियत आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात रहेगी जिसका प्रभाव आपके जीवन पर पर काफी लम्बे समय तक रहेगा ǀ आप किसी ऐसीस्थिति या व्यक्ति के संपर्क में भी आ सकते हैं जहाँ आपको विपरीत दृष्टिकोणों का सामना करना पड़ सकता है ǀ आपको रचनात्मक आलोचना को सही तरीके से ही लें और बदतमीज हुए बिना ही अपनी बात को समझाने से कोशिश करें ǀ
सिंह दैनिक राशिफल
यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है ǀ नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं ǀहालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है ǀइसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं ǀ अफवाहों से बचें और आनंद उठायें ǀ
कन्या दैनिक राशिफल
इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे ǀ
ला दैनिक राशिफल
आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और आज आपको इसके लिए कई अच्छी संस्थाओं से प्रस्ताव भी मिलेंगे ǀ छात्रवृति भी मिल सकती है ǀ कोई आपका फायदा उठाने की ताक में है, प्रारम्भिक व्यवस्था करते हुए और सूचनाएं एकत्र करने में सावधान रहें ǀ
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं ǀ
धनु दैनिक राशिफल
अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें ǀ इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है ǀ
मकर दैनिक राशिफल
आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें ǀआज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है ǀबहुत ठंडा भोजन खाने से बचें ǀअगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें ǀवित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा ǀ
कुंभ दैनिक राशिफल
आलस के कारण अपने दिन को बिगड़ने न दें ǀअपनी प्राक्रतिक रचनात्मक ऊर्जा को बाहर निकालें और फिर आपका दिन आराम से अच्छा जायेगा ǀ आपको अपने स्वास्थ्य और अपने निजी जीवन में भी व्यवस्था को बहल करने की आवश्यकता है ǀ विकर्षित करने वाली चीजों पर ध्यान ना दें और वही कार्य पूरी एकाग्रता से करें जो आपके लिए लाभकारी हों ǀ
मीन दैनिक राशिफल
सामान्यत आप काफी स्पष्ट सोच रखते हैं ,लेकिन आज आप अपनी निजी समस्याओं और अपनी असुरक्षाओं से घिरे होने के कारण स्पष्ट नही सोच पायेंगे ǀइसलिए आज का दिन किसी नए काम को हाथ में लेने या नयी साझेदारी के लिए उपयुक्त नही है ǀआपके आज के फैसले गलत हो सकते हैं ǀइसीलिए भविष्य के कार्यक्रमों की योजना आज बनाना सही नही है ǀ आज आराम करें ǀwww.bhrigupandit.com


Comments
Post a Comment