how will be your new year for you- bhrigupandit +91 98726 65620

नव वर्ष पर इन 2 राशि वालों के खुल जाएंगे भाग्य

 ग्रह आपके जीवन में प्रभाव डालते हैं। कभी ये प्रभाव नकारात्मक भी होते हैं लेकिन यदि हम उपाय करते रहें तो अपना जीवन सफल बना सकते हैं। 2018 की शुरुआत मंगल के गोचर से हो रहा है। मंगल तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में जाएंगे। यहां मंगल ग्रह 7 मार्च 2018 तक रहेंगे। ज्योतिषी भृगुपंडित के अनुसार तीन महीने का यह समय कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है।
साथ ही नौकरी-पेशे और व्यापार आदि में भी परिवर्तन के शुभकारी योग बनेंगे। हालांकि मंगल के गोचर के दौरान अधिकतर राशियों पर सकारात्मक प्रभाव ही पड़ेंगे। लेकिन दो राशि के जातकों के लिए मंगल का यह परिवर्तन साल 2018 के लिए विशेषतौर पर लाभकारी होगा। इतना ही नहीं साल की शुरुआत इनके लिए आर्थिक समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण होगा। भृगुपंडित डाट काम के अनुसार ये वर्ष इन 2 राशियों के स्वामियों के लिए चुनौतियों से भी भरपूर होगा। ये लोग अपने पराक्रम से अपने दुश्मनों पर काबू पा लेंगे और अपने लिए भाग्य के नए रास्ते खोलते जाएंगे। अपनी ईमानदारी के चलते ये लोग अपनी अच्छी पैठ बना लेंगे।
मेष राशि
साल के शुरू में मंगल के इस गोचर से मेष राशि का मंगल धनेश होगा। जिस कारण इस राशि के जातकों के लिए लाभ की स्थिति अत्यंत शुभकारी साबित होगी। विशेष रूप से धन-धान्य से संबंधित मामले पर यह समय मेष राशि के लिए सर्वोत्तम होगा। ऐसे कार्य जो कि काफी समय से लंबित पड़े थे और जिन्हें पूरा करने में बाधाएं आ रही थी वे सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। करियर-नौकरी में प्रगति के लिए शुभ अवसर प्राप्त होंगे। जो आगे आने वाले समय में लाभकारी सिद्ध होंगे।
मकर राशि
मंगल का यह गोचर मकर राशि के लिए भी लाभेश के योग का निर्माण कर रहे हैं। साल 2018 की शुरुआत में मकर राशि के जातकों के लिए घन लाभ के कई रास्ते बनेंगे। साथ ही व्यवसाय या व्यापर से जुड़े लोगों के लिए भी विशेष लाभकारी होगा। इसके अलावे नए क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक अपना विस्तार कर सकेंगे। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए पदोंन्नति होने की भी प्रबल संभावना है।

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal