हिमाचल में कौन कहां से जीता, ये है लिस्ट उम्मीदवारों की

हिमाचल में कौन कहां से जीता, ये है लिस्ट उम्मीदवारों की
 हिमाचल प्रदेश में इस बार कांग्रेस को हार मिली है और भाजपा जीती है। भाजपा 44 सीटों पर जीती जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें जीती हैं, अन्य 3 सीटों पर विजयी रहे।
-भाजपा के सीएम कैंडीडेट प्रो प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर से हार गए। यहां कांग्रेस के राजिंदर राणा जीते।
-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती भी 3063 वोटों से हार गए। उन्हें कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने हराया।
-कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई से भाजपा के बल्देव सिंह को 4125 मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीनी। चौहान को 29171 और श्री सिंह को 25046 मत मिले।
-जुब्बल कोटखाई से भाजपा के नरेन्द्र बरगटा ने कांग्रेस के रोहित ठाकुर को 1062 मतों से हराया। बरगटा को 27466 और ठाकुर को 26404 मत मिले।
-हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 7377 वोटों से जीते। भाजपा के रामकुमार शर्मा हारे।
-डलहौजी से कांग्रेस की आशा कुमारी 832 मतों से जीती।
- बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह गांधी ने कांग्रेस के प्रकाश चौधरी को पटखनी दी।
-मंडी में भाजपा के अनिल शर्मा 10885 मतों से जीते।
-जयसिंहपुर में भाजपा के रविंद्र धीमान ने कांग्रेस के यादेवेंद्र गोमा को हराकर सीट जीत ली है।
-आनी से भाजपा के किशोरी लाल जीत गए हैं और उन्होंने कांग्रेस के पहली बार चुनावी मैदान में उतरे परसराम को मात दी है।
-कुसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्व सिंह अपनी सीट बरकरार रखने में सफल रहे हैं। उन्होंने भाजपा की ज्योति सेन को हराया है।
-धर्मशाला से भाजपा के किशन कपूर ने कांग्रेस के सुधीर शर्मा को 2997 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी। कपूर को 26050 और शर्मा को 23053 मत मिले।
-चुरह से भाजपा के हंसराज ने कांग्रेस के सुरेन्द्र भारद्वाज को 4944 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी। हंसराज को 28293 और भारद्वाज को 23349 मत मिले।
-कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर ने भाजपा के महेश्वर सिंह को 1538 मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट हिमाचल लोकहित पार्टी से छीनी। ठाकुर को 31423 और श्री सिंह को 29885 मत मिले।
-ठियोग विधानसभा सीट से माक्र्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार राकेश सिंघा ने जीत दर्ज की है।
-श्री नयना देवी से कांग्रेस के राम लाल ठाकुर 1194 वोट से जीते।
-कांगड़ा में कांग्रेस उम्‍मीदवार पवन काजल जीते। भाजपा के संजय चौधरी हारे।
-धर्मपुर से भाजपा के महेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के चंद्रशेखर को 11964 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी। सिंह को 27931 और श्री पाल को 15967 मत मिले।
-भरमौर से भाजपा के जियालाल ने कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी को 7349 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी। जियालाल को 25744 और भरमौरी को 18395 मत मिले
-अर्की से कांग्रेस के वीरभद्र सिंह ने भाजपा के रतन सिंह पाल को 6051 मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीनी। सिंह को 34499 और श्री पाल को 28448 मत मिले।
-नूरपुर से भाजपा के राकेश पठानिया 6752 मतों से जीते। कांग्रेस के अजय महाजन को हराया।
-नाहन से भाजपा के राजीव बिंदल 4522 मतों चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के अजय सोलंकी को हराया।
-जिला सिरमौर में पच्छाद सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप 6427 मतों से जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर को हराया।
-दून से भाजपा प्रत्याशी पम्मी जीते।
-सोलन से कांग्रेस के धनीराम विजयी।
-कसौली से भाजपा के राजीव जीते।
-ज्वाली विस क्षेत्र से भाजपा के अर्जुन ठाकुर जीते। कांग्रेस के चंद्र कुमार को हराया।
-रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल ने बनाई जीत की हैट्रिक। भाजपा के प्रेम सिंह द्रैक हारे।
-बिलासपुर सदर से भाजपा के सुभाष ठाकुर 6862 वोटो से जीते। कांग्रेस के बंबर ठाकुर हारे।
-सीएम वीरभद्र के बेटे और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 4880 वोटों से जीते। भाजपा के प्रमोद शर्मा हारे।
-दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। इनमें देहरा से होशियार सिंह, जोगिंदर नगर से प्रकाश राणा शामिल हैं।
-सुलाह से बीजेपी प्रत्याशी विपिन परमार जीते।
-पालमपुर से कांग्रेस के आशीष बुटेल ने बीजेपी की इंदू गोस्वामी को हराया।
-रोहडू में कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्‍टा ने बीजेपी की शशि को हराया।
-शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के सुरेश भारद्वाज ने जीत हासिल की।
-कुल्लू में बीजेपी के गोविंद ठाकुर ने कांग्रेस के हरिचंद को दी मात।
-बंजार से बीजेपी के सुरेंद्र सूरी जीते उन्होंने कांग्रेस के आजित्य विक्रम सिंह को हराया।
-गगरेट से बीजेपी के राजेश ठाकुर ने कांग्रेस के राकेश कालिया को हराया।
-लाहुलस्पीति से भाजपा के रामलाल मार्कंडेय जीते। 
-पावटा साहिब से भाजपा सुखराम चौधरी जीते
-जयसिंहपुर से रविन्द्र कुमार जीते
-कांगड़ा से कांग्रेस के पवन काजल जीते।
-बिलासपुर सदर से बीजेपी के सुभाष ठाकुर 6862 वोटों से जीते।
-झंडूता से बीजेपी के जीत राम कटवाल ने कांग्रेस के बीरू राम किशोर को हराया।
-सराज से भाजपा जयराम ठाकुर जीते।
-द्रंग से भाजपा के जवाहर ठाकुर विजयी।
-नाचन से भाजपा के विनोद कुमार विजेता।
-करसोग से भाजपा के हीरा लाल जीते।
-सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जम्वाल विजयी।
-सरकाघाट से भाजपा के कर्नल इंद्र सिंह जीते।
-भटियात से भाजपा के विक्रम जरयाल विजयी।
-चंबा से भाजपा के पवन नैयर जीते।
-रेणुका से कांग्रेस के विनय कुमार विजयी।
-पच्छाद से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप जीते।
-सोलन से कांग्रेस प्रत्याशी धनीराम शांडिल विजेता।
-कसौली से भाजपा प्रत्याशी राजीव सहजल जीते।
-किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने भाजपा के तेजवंत सिंह नेगी को 120 मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी। श्री जगत सिंह नेगी को 20029 और श्री तेजवंत सिंह नेगी को 19909 मत मिले।
-पछाद से भाजपा के सुरेश कुमार कश्यप ने कांग्रेस के गंगूराम मुसाफिर को 6427 मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट
बरकरार रखी। कश्यप को 30243 और श्री मुसाफिर को 23816 मत मिले।
-नालागढ़ से कांग्रेस के लखविन्दर सिंह राणा ने भाजपा के के एल ठाकुर को 1242 मतों से हराया। कांग्रेस ने यह सीट
भाजपा से छीनी। राणा को 25872 और ठाकुर को 24630 मत मिले।

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal