क्या आपने कभी ऐसा सोचा कि ऐसा क्यों होता है?



क्या आपने कभी ऐसा सोचा कि ऐसा क्यों होता है
भारतीय फिल्मों में गाने क्यों होते हैं, भारतीय फिल्मों में यदि हीरो की बहन होती है तो उसके साथ रेप ही क्यों होता है और रेप होने के बाद उसे मरना ही क्यों होता है। हीरो लड़की को घूरता, उसका पीछा करता या उसे क्यों छेड़ता है। लगभग हर हिन्दी फिल्म में हिन्दू धर्म व ब्राह्मणों का मजाक क्यों उड़ाया जाता है। ठाकुर, बनिया,राजपूत आदि गुंडे ही क्यों दिखाए जाते हैं क्यों वे किसी का रेप करते नजर आते हैं। बड़ी चालाकी से मुल्ला या पादरी को रब का बंदा या फादर दिखाया जाता है।  ऐसा क्यों दिखाया जाता है कि उच्च वर्ग के लोग सारे अमीर व शोषक ही दिखाए जाते हैं। क्या उच्च वर्ग के सारे ही लोग कमीने व रेपिस्ट होते हैं। हीरो का भाई नास्तिक होता है और उसके मुंह से भगवान को गालियां निकलवाई जाती हैं। फिल्म में मजार का व कव्वलियों के दृश्य बिना किसी कारण डाल दिए जाते हैं। क्यों पहलवान बनाने के लिए हिन्दू लड़कियों के हलाल का मांस खिलाया जाता है (फिल्म दंगल)। साई बाबा के आपको हर फिल्म में मिलेंगे चाहे एक सैंकेंड के लिए ही क्यों न हों। ये दृश्य बड़ी चालाकी से डाले जाते हैं और लगातार हर फिल्म में पिछले 65 सालों से डाले जाते हैं।
अब बात करते हैं आम जीवन में घट रही घटनाओं के बारे में क्यों लड़कियां दोनों पैर एक तरफ करके दोपहिया वाहन के पीछे बैठती हैं और जब यही लड़कियां वाहन चलाती हैं तो ऐसा नहीं करतीं। क्यों सूट सलवार के साथ
दुपट्टा लेती हैं लेकिन जब जीन्स व पैंट पहनती हैं तो नहीं लेती। क्यों ज्यादातर लड़कियां दोपहिया वाहन चलाते
समय मुंह के नकाब की तरह ढक लेती हैं। 
क्यों ज्यादातर लोग कुत्ते को देखकर पत्थर उठा लेते हैं। क्यों सूअर को प्राणी नहीं समझा जाता,क्यों लोग गाड़ी में सफर करते समय खाली लिफाफे आदि बाहर फैंक देते हैं। क्यों किसी दूसरे के मुंह पर धुंआ मारते हैं, क्यों लोग थोड़ी ज्यादा पीने के बाद अंग्रेजी में बात करने लगते हैं या जब रैस्टोरैंट या होटल आदि में जाते हैं तो वेटर के साथ अंग्रेजी में बात करने लगते हैं। क्यों सारे समाज सुधारक हिन्दू धर्म में ही पैदा हुए, मुगलों व अंग्रेजों में क्यों नहीं पैदा हुए, हिन्दू समाज में पैदा हुए समाज सुधारक इस्लाम में या अंग्रेजों में पैदा हुए होते हो क्या होता,  क्यों लोग
शादियों में पैंट कोट पहन कर जाते हैं अब तो दूल्हा भी पैंट कोट ही पहनता है। 
क्यों सरकारी विभागों में काम करने वाले लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं डालते। क्यों मातृ भाषा का रोना रोने वाले लोग विदेशों में भाग जाते हैं और उनके बच्चे कांवैंट स्कूलों में पढ़ते हैं। क्यों कांवैंट स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे 95 प्रतिशत हिन्दुओं के ही होते हैं। क्यों भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश में लोग मादा भ्रूण हत्या करते हैं। क्यों भारत के बारे में अच्छी बातें हमारे स्नातकों को  नहीं पढ़ाई जाती, धार्मिक पुस्तकों व देवी-देवताओं का अनादर किया जाता है। 
क्यों कुछ लोग हैलमेट नहीं पहनते जबकि दुर्घटनाओं में ज्यादातर मरने वालों ने हैलमेट नहीं पहने होते। क्यों लोग अब शराब को नशा नहीं मानते। जो लोग सिगरेट के धुंए से नफरत करते हैं वही लोग पूरी शराब की बोतल गटक जाते हैं। क्यों महिलाएं ही लड़कियों को पैदा नहीं करना चाहती। लड़कियों को क्या पहनना चाहिए क्या नहीं का भाषण देने वाले लोग आप जीन्स पैंट आदि खुलेआम पहन कर घूमते हैं। क्यों अमीर से अमीर हिन्दू भी 2 से अधिक बच्चे पैदा नहीं करता। क्यों लोग कहते हैं कि सबकुछ माया है और जब अपने लिए कोई खरीददारी करनी होती है तो 10 जगहों पर पूछते हैं मोल भाव करते हैं, क्यों फिजूलखर्ची पर भाषण देने वाले लोग जब अपनी बारी आती है तो करोड़ों अपने समारोहों में फूंक देते हैं।
क्यों नसबंदी या नलबंदी करवाने वाले लोग 98 प्रतिशत हिन्दू ही होते हैं। क्यों साई बाबा की फोटो केवल हिन्दुओं के घरों में ही मिलती है। क्योंं केवल हिन्दू ही कहते हैं कि सभी धर्म एक समान हैं। क्यों भारत में धर्मपरिवर्तन करने वाले 90 प्रतिशत लोग हिन्दू ही होते हैं। क्यों केवल हिन्दू ही किसी दूसरे धर्म के इंसान से विवाह  के बाद अपना धर्म छोड़ देता है। क्यों कुछ मर्द लोग महिलाओं की तरह बैठ कर पेशाब करते हैं। 

क्यों भारत,पाकिस्तान व बंगलादेश के लोग खाने के साथ कच्चा प्याज व हाथ से बनी रोटियां खाते हैं। क्यों पाकिस्तान व भारत के लोग एक जैसे लगते हैं। क्यों बगलादेशी व पश्चिम बंगाल के लोग बंगला बोलते हैं। क्यों बंगलादेश की महिलाएं साड़ी पहनती हैं। क्यों भारत में लोगों को नफरत के आधार पर एक दूसरे से अलग किया जाता है आदि आदि।

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal