अमेरिका में रेड इंडियन का नरसंहार कैसे हुआ?



Image result for red indian




अमेरिका में  रेड इंडियन का नरसंहार कैसे हुआ?

अमेरिका को कोलम्बस ने नहीं खोजा था, उसने वहां आक्रमण किया था। नेटिव रेड इंडियन अमेरिका में कोलम्बस के आने से हजारों साल पहले से वहां रह रहे थे क्या उन्होंने अमेरिका को नहीं खोजा था। उस समय रेड इंडियन की आबादी पूरे यूरोप से ज्यादा थी। यदि यूरोप की आबादी 30 करोड़ थी तो इतनी ही आबादी रेड इंडियन की आबादी थी। आप अंजाजा लगा सक ते हैं कि कितने बड़े स्तर पर नरसंहार हुआ और दुनिया को पता ही नहीं चला। यूरोप के आक्रमणकारियों ने अपने लेखों में लिखा कि कैसे उन्होंने चालाकी से बीमारी फैलाकर,कत्लेआम करके इन मूल बाशिंदों  को खत्म कर दिया। आज अमेरिका दुनिया के लोगों को मानवाधिकारों का पाठ पढ़ाता है लेकिन अतीत में किए गए अपने काले कारनामों को दुनिया के  सामने नहीं लाता। आज काले तो सीना ठोकर खड़े होते हैं और कहते हैं कि आपने हम पर अत्याचार किए लेकिन रेड इंडियन की तरफ से खड़े होकर उनसे सवाल करने वाला ही नहीं है। ये लोग महज एक लाख होंगे और अब भी अमेजन के जंंगलों में ही रहते हैं और उन्हें वहां से बाहर नहीं आने दिया जाता वहीं उनको शराब खाने पीने का सामान दे दिया जाता है। आक्रमणकारी जिस धर्म को मानते थे वह धर्म ईसाई था। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धर्मांतरण व हत्याओं का खेल कैसे मिलकर खेला गया। रेड इंडियन के लाखों बच्चों को पढ़ाने के माता-पिता से अलग किया गया और फिर मार दिया गया। यह खुलासा इस हत्या के 100 साल बाद हुआ और दबा दिया गया। किस तरह पिस्सुओं से भरे कम्बल रेड इंडियन को दिए गए और वे फ्लेग से मर गए। ऐसा जगन्य खेल खेला गया कि इसके सामने हिटलर व अन्य जालिम तो कुछ भी नहीं हैं।
अब अतीत में जो हुआ उसका अमेरिका की नई पीढ़ी को ज्ञान नहीं कि कैसे उनके पूर्वजों ने ऐसा काम किया। अमेरिका की आज की पीढ़ी बहुत ही सभ्य, मानवतावादी है। इन लोगों में शिष्टाचार व अन्य लोगों की मदद करने का जज्बा है। नस्लवाद न के बराबर है। आज का अमेरिका सभ्य तो जरूर है लेकिन ये करोड़ों लोगों की लाशों पर बना है।

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal