जालंधर में देखने योग्य स्थान कौन-कौन से हैं
जालंधर में देखने योग्य स्थान कौन-कौन से हैं
आप जालंधर आ रहे हैं तो आपको कौन-कौन से स्थान देखने हैं इसके बारे में हम आपको बताएंगे। जालंधर पूरे विश्व में खेलों का सामान बनाने में प्रसिद्ध है। यहां से पूरे विश्व को खेलों का सामान सप्लाई होता है यानि फीफा से लेकर हर विश्व स्तरीय खेल मुकाबले में यहां का फुटबाल व क्रिकेट आदि का सारा सामान प्रयोग होता है। हालांकि चीन ने भी अपना विश्व के बाजार में कब्जा जमाना शुरु कर दिया है लेकिन उसका सामान भारत के मुकाबले हल्का होता है। लेकिन चीन ने जालंधर के खेल वय्वसाय को भारी चोट पहुंचाई है। चीन का सामान सस्ता व इसमें माॢजन ज्यादा होने के कारण आपको हर दुकान में चीन का सामान भरा मिल जाएगा जो एक चिंता का विषय है। चलो हम आपको जालंधर घुमाते हैं।जालंधर में शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर अब पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया है। यदि आप अन्य सहयोगियों के साथ यहां दर्शन करने के लिए आए हैं तो आप पहले से फोन करके रहने का प्रबंध यहां कर लें। आपको मंदिर में स्थित धर्मशाला में बहुत ही कम रेट पर कमरे मिल जाएंगे। आप 3 दिन तक यहां रह सकते हैं और मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
इसके बाद आप ब्रज धाम के दर्शन कर सकते हैं जो शहर के बाहर गांव लिद्दड़ां में अभी नया बना है। इसके अलौकिक दर्शन कर सकते हैं।

यहां भक्तों के ठहरने के लिए बढिय़ा एसी युक्त कमरे भी हैं जो बाजिब रेट पर बुक करवाए जा सकते हैं। प्राचीन वृंदा देवी मंदिर किशनपुरा में स्थित है इसी देवी के पति जालंधर के नाम पर इसका नाम पड़ा है आप इस मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। जेल रोड पर स्थित महालक्षमी मंदिर, दिलबाग नगर में इस्कान का कृष्ण मंदिर, बाबा बालक नाथ मंदिर, माडल टाऊन में गीता मंदिर, गुरुद्वारा सिंह सभा माडल टाऊन आदि सैंकड़ों धाॢमक स्थान देखने योग्य हैं।
माई हीरां गेट में आपको किताबों की मार्किट, दिलकुशा मार्किट में दवाइयों की होलसेल दुकानें, फुटबाल चौक में
खेलों का सामान, रैणक बजार, शेखां बजार आदि में कपड़े की सैंकड़ों दुकानें हैं।
जालंधर में देशभक्त हाल में क्रांतिकारियों की तस्वीरें व इनका आपको इतिहास मिलेगा। जालंधर में इतनी देखने योग्य जगहें हैं आपको पूरा जालंधर घूमना है तो कम से कम एक महीने का समय आपको चाहिए।
famous astrologer bhrigupandit india| punjab| canada| italy| germany| usa| dubai| uae
Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Comments
Post a Comment