बिग बॉस में भजन सम्राट अनूप जलोटा की एंट्री व उनकी ग्रर्ल फ्रैंड का मामला

Bigg Boss 12,Anup Jalota,Jasleen Matharuबिग बॉस में भजन सम्राट अनूप जलोटा की एंट्री व उनकी ग्रर्ल फ्रैंड का मामला
भजन सम्राट अनूप जलोटा एक बहुत ही नर्म दिल व शांत स्वभाव के इंसान हैं। कंठ में इतनी मिठास है कि जो एक बार इनके भजन  सुनता है इनका मुरीद हो जाता है। सफलता हर बार इनके कदम चूमती है। अाज यह 65 साल के हो गए हैं। इनके बच्चे विदेशों में सैटल हैं। पत्नी का देहांत हो गया है। इनकी तीन शादियां हुईं अौर उम्र के इस पढ़ाव में वह बिल्कुल अकेले हैं। इनका स्वभाव इतना शांत है कि महिलाएं इनकी अोर खिंची चली अाती हैं। यह एक एेसे शख्श हैं जिन्होंने शायद ही किसी से कभी धोखा किया हो। जो कुछ भी होता सब कुछ सामने। प्यार इंसान को किसी भी उम्र में किसी से भी हो सकता है। इस बार भजन सम्राट अनूप जलोटा की एंट्री सलमान खान के शो बिग बॉस में हुई है जहां उन्होंने लोगों को बताया कि उनका अपने से 35 साल छोटी उम्र की ल़ड़की जजलीन मठारु जो स्वयं भी एक गायिका हैं से प्यार परवान चढ़ा है। इस बात को लेकर सोशल मीडिया में लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। किसी की निजी जिंदगी में वह कैसे जीता है,इसका किसी को कोई सरोकार नहीं होना चाहिए। जैसा कोई किसी के साथ खुश रह सकता है वैसा वह रह सकता है। देश का कानून भी इसकी अाज्ञा देता है। कुछ लोगों को दूसरों की जिंदगी में हस्तक्षेप करने की अादत होती है। अनूप जी ने अपने प्यार को इजहार करके कोई अपराध नहीं किया। कई लोगों ने तो उनपर भद्दे कमैंट भी किए जो असहनीय हैं।  यह भी हो सकता है कि बिग बॉस का यह केवल पब्लिसिटी फंडा ही हो।  अनूप जी का अफेयर बात फालाने से लोग इस शो को अौर ज्यादा संख्या में देखेंगे क्योंकि जसलीन भी इस शो में शामिल है। यदि इन दोनों के अफेयर के बारे में बात न फैलाई जाती तो इस शो के लिए कोई मिर्च मसाला नहीं मिलना था। इसमें कोई शक ऩहीं कि अनूप जी महान कलाकार अौर सैलिबि्रीटी  हैं अौर उनसे अाधी उम्र की लड़की का नाम जोड़ने से  नेगैटिव व पोजीटिव दर्शकों संख्या में बढ़ौतरी होना स्वभाविक ही है। भारतीय दर्शक एेसे रिलेशन्स को बड़े चाव से लेते हैं।
इस बात को लेकर सोशल मीडिया में खबरें व चित्र पहले ही वायरल हो चुके हैं। चलो जो भी हो हम अनूप जी व जसलीन को नए रिलेशन की बधाई देते हैं।
भगवान उनको सदा खुश रखे।

Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal