singer Arjit singh horoscope | क्या कहती है गायक अरजीत सिंह की कुंडली

Image result for arijit singh
Image result for arijit singh horoscope
क्या कहती है गायक अरजीत सिंह की कुंडली singer Arjit singh horoscope
अरजीत सिंह का नाम बालीवुड के टॉप गायकों में  शामिल हो गया है। प्रतिभा के धनी अरजीत कमाल के गायक हैं। उनकी सुरीली आवाज ने सबको अपना कायल कर दिया है। 5 अप्रैल 1987  को 12 बजे मुर्शिदाबाद में पैदा हुए अरजीत की राशि मीन है तथा इस राशि का स्वामी गुरु है। मीन राशि का जातक बहुत ही शर्मिले स्वभाव का, अपनी धुन का पक्का और साफ दिल का है।
यह उत्तरा भाद्रपद्र नक्षत्र के दूसरे चरण में पैदा हुए जिसका स्वामी शनि है। ऐसे जातक अपनी प्रतिभा व किस्मत के धनी होते हैं। इन्हें कामयाबी मिल जाती है लेकिन कुछ समय बाद ये गुमनाम भी हो जाते हैं। इनके जीवन में कोई ऐसी घटना घटती है जिससे ये गुमनामी के जीवन में चले जाते है। पंजाबी पिता व बंगाली माता की इस  संतान में साहस परेशानियों को सुलझाने की गजब की सक्षता होती है। प्यार इनके जीवन में बहुत ही मह्त्व रखता है। अपने परिवार व पत्नी से बहुत प्यार करते हैं।
  अरजीत की लग्न कुंडली के देखने से पता चलता है कि केतु तीसरे घर में व शनि पांचवें घर में बैठा हैं और नवम घर में 5 ग्रह बुध,शुक्र, गुरु ,चंद्र व राहु  दशम भाव में सूर्य तथा 11वें भाव में मंगल है। नवम भाव में पांच ग्रहों का होना इनकी लाइफ को ऐसा बना रहा है कि इन्हें ही नहीं पता चल रहा कि इनके साथ क्या होता है। कामयाबी के शिखर तक पहुंच कर यह समझते हैं कि उनसे अच्छे प्रतिभावान गायक लाइन में हैं । शनि साढेसाती 2000 तक थी इसके खत्म होते ही इनके जीवन में एकदम उछाल आया कि एक दम से शिखर में पहुंच गए। अब यह शनि 30-2022 को फिर से शुरु होगी जो 8-8-2029 तक रहेगी। इस दौरान इनका वनवास शुरु हो सकता है और गुमनामी का दौर शुरु हो सकता है।
  फालतू के विवादों में फंस जाएंगे। कोर्ट कचहरी के चक्कर में पड़ सकते हैं। परिवार से भयंकर अलगाववाद हो सकता है। एहतिहात वाला समय होगा। शनि के उपाय करने से समस्याओं से छुटकारा धीरे-धीरे से मिलेगा। विशोंतरी महादशा में केतु की महादशा चल रही है। 23-10-2018 से 23-12-2019 तक शुक्र की अंतर दशा है। नया मकान, वाहन व प्रोजैक्ट में काम करेंगे, महंगी वस्तुओं को खरीदेंगे। इस अवधि के दौरान प्रेम प्रसंग भी चल सकते हैं। अफवाहें उड़ सकती हैं।
   भ्रामरी की दशा भी चल रही है जो 2022 तक रहेगी। इस दौरान कुछ ऐसे गलत निर्णय लिए जा सकते हैं जिससे आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है, पेमेंट रुक या मर सकती है। किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास ही नु्क्सान का कारण बन सकता है। वर्ष फल के अनुसार यह साल आपका ठीक रहेगा।
नाम व शोहरत में बढौतरी होगी।
Call us: +91-98726-65620
E-Mail us: info@bhrigupandit.com
Website: http://www.bhrigupandit.com
FB: https://www.facebook.com/astrologer.bhrigu/notifications/
Pinterest: https://in.pinterest.com/bhrigupandit588/
Twitter: https://twitter.com/bhrigupandit588
Google+: https://plus.google.com/u/0/108457831088169765824

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2023

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal