कोलम्बस ने अमेरिका को खोजा नहीं था, आक्रमण किया था

Image result for red indianswww.bhrigupandit.com





कोलम्बस ने अमेरिका को खोजा नहीं था, आक्रमण किया था
कोलम्बस के अमेरिका में पहुंचने से पहले वहां के मूल निवासी नेटिव इंडियन हजारों सालों से
वहां रह रहे थे। तो क्या उन्होंने अमेरिका को नहीं खोजा था। कोलम्बस ने अमेरिका को खोजा नहीं था ,उसने वहां आक्रमण करके मूल निवासियों का नरसंहार किया था। अपने संस्मरण में कोलम्बस लिखता है कि किस तरह उन्होंने यातनाएं देकर मूल निवासियों का खात्मा किया था। उस समय अमेरिका के मूल निवासियों की जनसंख्या पूरे यूरोप के समान थी। यूरोप के लोगों ने जब अमेरिका रास्ता अपनाया तो उन्होंने वहां जाकर लूटपाट व नरसंहार ही किया। वे अपने साथ अफ्रीका के काले गुलाम भी लेकर गए थे। आज मूल निवासियों की जनसंख्सा नामात्र ही रह गई है। उनकी तरफ से अमेरिका के निवासियों को पूछने वाला कोई नहीं है कि क्यों उनपर इतने अत्याचार किए गए, क्यों उनका नरसंहार किया गया। कुछ अमेरिकी कहते हैं कि ये मूल लोग बीमारी से मरे। पर ये बीमारियां फैलाने वाले कौन थे। हजारों सालों से तो वे यहां रह रहे थे तब तो वे नहीं मरे। दुनिया को मानवाधिकारों का फाठ पढ़ाने वाला अमेरिका अपने अतीत को नहीं देखता कि कैसे कालों को गुलाम बनाया गया और कैसे मूल रेड इंडियन का नरसंहार हुआ।
आज काले तो पूछते हैं और अपने अधिकारों के लिए  खड़े हो जाते हैं पर मूल निवासियों की तरफ से कोई नहीं है। वे अब केवल म्यूजियम की चीजें ही बनकर रह गए हैं।इसतरह एक सभ्याता, संस्कृति का नरसंहार हुआ जो किसी भी चर्चा में विषय नहीं बनता। (rajive malhotra)

Comments

astrologer bhrigu pandit

नींव, खनन, भूमि पूजन एवम शिलान्यास मूहूर्त

बच्चे के दांत निकलने का फल | bache ke dant niklne kaa phal

मूल नक्षत्र कौन-कौन से हैं इनके प्रभाव क्या हैं और उपाय कैसे होता है- Gand Mool 2025